हर धर्म और वर्ग की हितैषी पार्टी है अकाली दल : लाली बाजवा

अकाली दल 100 साल से भी ज्यादा पुरानी एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसमें हर धर्म और वर्ग के लिए एक समान स्थान है। इसमें शामिल होने के लिए लोगों में सदैव उत्साह रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 05:20 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 05:23 AM (IST)
हर धर्म और वर्ग की हितैषी पार्टी है अकाली दल : लाली बाजवा
हर धर्म और वर्ग की हितैषी पार्टी है अकाली दल : लाली बाजवा

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : अकाली दल 100 साल से भी ज्यादा पुरानी एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हर धर्म और वर्ग के लिए एक समान स्थान है। इसमें शामिल होने के लिए लोगों में सदैव उत्साह रहा है। बड़ी संख्या में लोग अकाली दल में शामिल हो रहे हैं। जहां तक भाजपा नेता द्वारा अकाली दल को गलत कहने का सवाल है, उसे पहले इतिहास पढ़ लेना चाहिए था। फिर भी अगर भाजपा नेता ने ऐसा बयान दिया है, तो यह उसकी समझ व सोच हो सकती है। यह तो समय ही बताएगा कि ऊंट किस करवट बैठता है। यह बात अकाली दल बादल के जिला शहरी प्रधान जतिदर सिंह लाली बाजवा ने अकाली दल में शामिल होने वाले लोगों को सम्मानित करते हुए कही। लाली बाजवा ने कहा कि नगर निगम चुनाव में इच्छुक उम्मीदवारों की तरफ से प्रार्थना पत्र प्राप्त हो रहे हैं। इन्हें तुरंत पार्टी हाईकमान को भेजा जा रहा है ताकि एक-दो दिन में पहली के बाद दूसरी सूची जारी की जा सके। उन्होंने कहा कि चुनाव में नए सदस्यों के साथ पार्टी खड़ी है। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें पूरी ताकत से प्रचार में जुटने की बात भी कही। इस मौके पर प्रिया शर्मा, अतुल शर्मा, कविता शर्मा, मीना मेहता, कंचन कुमारी, मुकेश सूरी, अमर ऐरी, विनीत मेहता, दीपक मेहता, गौरव, शिवांग शर्मा, रोहित मेहता, करन कुमार व पहलवान शोकर का पार्टी ज्वाइन करने पर सम्मान किया गया। इस मौके पर हितेश पराशर, हरजीत सिंह मठारु, रणधीर सिंह के अलावा अन्य अकाली नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी