जिपा के बाद छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित होने पर महासचिव सोनी बोले, आजाद लडूंगा चुनाव

नगर निगम के वार्ड चार से टिकट की मांग कर रहे कांग्रेस के जिला महासचिव सुमेश सोनी को भी जिला कांग्रेस से निष्कासित कर दिया है। उन्हें छह साल के लिए पार्टी निकाला है। क्योंकि सोनी पिछले दिनों टिकट कटने से आजाद ताल ठोंकने वाले ब्रह्म शंकर जिपा के साथ ंआवाज बुलंद कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 07:41 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 06:58 AM (IST)
जिपा के बाद छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित होने पर महासचिव सोनी बोले, आजाद लडूंगा चुनाव
जिपा के बाद छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित होने पर महासचिव सोनी बोले, आजाद लडूंगा चुनाव

हजारी लाल, होशियारपुर

नगर निगम के वार्ड चार से टिकट की मांग कर रहे कांग्रेस के जिला महासचिव सुमेश सोनी को भी जिला कांग्रेस से निष्कासित कर दिया है। उन्हें छह साल के लिए पार्टी निकाला है। क्योंकि, सोनी पिछले दिनों टिकट कटने से आजाद ताल ठोंकने वाले ब्रह्म शंकर जिपा के साथ ंआवाज बुलंद कर रहे थे। कांग्रेस के जिला प्रधान डा. कुलदीप नंदा ने दलील है कि सोनी को पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से निकाला गया है जबकि सोनी का कहना है कि वह हमेशा ही कांग्रेस के वफादार सिपाही रहे हैं। टिकट काटकर उनके साथ अन्याय किया गया है, इसलिए वह आजाद चुनाव लड़ेंगे।

दरअसल, वार्ड चार से सुमेश सोनी टिकट की मांग कर रहे थे। उनकी दलील थी कि पिछले चुनाव में कांग्रेस की हालत पतली होने के बावजूद पत्नी सीमा सोनी को यहां से चुनाव लड़ाया था, वह हार गई थी। इस बार कांग्रेस की स्थिति मजबूत है और उनकी दावेदारी प्रबल थी। मगर, जिला कांग्रेस कमेटी की सिफारिश पर कांग्रेस हाईकमान ने वार्ड चार से टिकट पर मोहर अशोक मेहरा के नाम पर लगा दी। इससे सोनी व्याकुल हो उठे। सुमेश सोनी के अलावा वार्ड छह से पूर्व पार्षद ब्रह्म शंकर जिपा की भी टिकट काट दी थी। टिकट कटने के एक दिन बाद ही जिपा ने प्रेस कांफ्रेस कर पंजाब स्टेट इंडस्ट्री डेवलपमेंट कारपोरेशन के सीनियर वाइस चेयरमैन के पद से इस्तीफा दे दिया था। साथ ही कांग्रेस को भी अलविदा कह दिया था। उसी दिन जिपा ने समर्थकों के साथ आजाद चुनाव लड़ने की ताल ठोंकी थी तो सुमेश सोनी ने भी हाथ उठाकर कांग्रेस की नीतियों का विरोध किया था। इसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान डा. कुलदीप नंदा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते महासचिव सुमेश सोनी को छह वर्ष के लिए निष्कासित करने का फरमान जारी कर दिया। उन्होंने बताया कि काफी दिन से सुमेश सोनी पार्टी विरोधी गतिविधियां कर रहे थे। इस संबंधी पार्टी हाईकमान को रिपोर्ट दी थी। हाईकमान के दिशा निर्देशों पर सुमेश सोनी के खिलाफ एक्शन लिया गया। मेरे साथ धोखा किया : सोनी

सुमेश सोनी ने कहा कि इस बार वह टिकट के प्रबल दावेदार थे, लेकिन कांग्रेस ने उनके साथ धोखा किया है। कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को जब पिछले चुनाव में वार्ड चार से कोई उम्मीदवार नहीं मिल रहा था तो वह उनके घर आकर टिकट देकर गए थे। उनकी कोई तैयारी नहीं थी। अपनी पत्नी को उन्होंने प्रचार के लिए गलियों में घुमाया। चुनाव हारने के बावजूद पांच साल तक वार्ड के लोगों से मिलते रहे। अब जब टिकट देने का मौका आया तो कांग्रेस ने उनकी पीठ में छुरा घोंपते हुए यह किसी और को दे दी। उन्होंने पार्टी से कोई गद्दारी नहीं की है। धोखा तो उनके साथ हुआ है। वह अपने वार्ड वासियों की मांग पर आजाद चुनाव लड़ेंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रत्याशियों के नामों की सूची हाईकमान को भेजी जाती है। इसके बाद ऊपर से जो आदेश आते हैं उस हिसाब से कमेटी आगे चुनावी प्रक्रिया शुरू करती है। टिकट काटना या देना किसी के हाथ में नहीं है।

सुंदर शाम अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री

chat bot
आपका साथी