जिले में ऐतिहासिक होगी ट्रैक्टर परेड : हरबंस सिंह संघा

आजाद कमेटी दोआबा की मीटिग सुतेहरी रोड पर मास्टर हरबंस सिंह संघा की अध्यक्षता में की गई। इसमें जिलेभर में जारी धरनों से किसान संगठनों के नेता पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 04:56 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 04:56 AM (IST)
जिले में ऐतिहासिक होगी ट्रैक्टर परेड : हरबंस सिंह संघा
जिले में ऐतिहासिक होगी ट्रैक्टर परेड : हरबंस सिंह संघा

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : आजाद कमेटी दोआबा की मीटिग सुतेहरी रोड पर मास्टर हरबंस सिंह संघा की अध्यक्षता में की गई। इसमें जिलेभर में जारी धरनों से किसान संगठनों के नेता पहुंचे। इस दौरान 26 जनवरी की ट्रैक्टर परेड की रूपरेखा तैयार की गई। यह परेड सुबह साढे़ नौ बजे पुरहीरां चौक से शुरू होकर फगवाड़ा चौक होती हुई गर्वमेंट कालेज, प्रभात चौक से बस स्टैंड, घंटाघर से रेलवे रोड, बालकृष्ण रोड, मालरोड से होती हुई, मिनी सचिवालय डीसी दफ्तर, डीएवी कालेज, अमल अस्पताल, फतेहगढ़ चौक, कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के निवास के सामने, सेशन चौक से सुतैहरी रोड होकर समाप्त होगी। ट्रैक्टर परेड शांतिपूर्वक व देश भक्ति के जज्बे से भरपूर होगी। प्रधान हरबंस सिंह संघा ने बताया कि परेड होशियारपुर के इतिहास में पहली बार निकाली जा रही है। मीटिग में कुलभूषण, प्रकाश सिंह मोना कलां, तरसेम सिंह नागरा, सुखपाल सिंह काहरी, बलविद्र सिंह सोढी, दिलबाग सिंह, सुरजीत सिंह, लखविद्र सिंह लक्खी, ज्ञान सिंह भलेठू, आरएस बाजवा, अकबर सिंह, राम सिंह, जगदीश सिंह, रणधीर सिंह टोल प्लाजा लाचोवाल, दयाल सिंह, मंगत सिंह, किशन सिंह, सतनाम सिंह, सोहन सिंह सरपंच, मलकीत सिंह, बलजीत सिंह, जोगा सिंह, शाम सिंह, धर्मजीत पाल, अश्विनी पराशर तथा मनवीर सिंह उपस्थित थे।

उधर, मुकेरियां के नौशहरा पत्तन से नंबरदार गुरजिद्र सिंह की अध्यक्षता में दिल्ली में ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए किसानों का जत्था रवाना हुआ। नंबरदार गुरजिद्र सिंह ने कहा, हम सभी का भी फर्ज बनता है कि किसान संगठनों की तरफ से जो कार्यक्रम ट्रैक्टर परेड का घोषित किया गया है उसमें अपना योगदान डाले ताकि सरकार को इन कानूनों को रद करने के लिए मजबूर किया जा सके व किसानी को बचाया जा सके। इस मौके पर जगतार सिंह सैनी, हरचरण सिंह, सरूप सिंह, बलजीत सिंह, सतनाम सिंह, गुरनाम सिंह, कमलजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी