राष्ट्रीय युवा वाहिनी के परिवार में हो रही बढ़ौतरी : अश्विनी

जेएनएन होशियारपुर राष्ट्रीय युवा वाहिनी की बैठक जिलाध्यक्ष अश्विनी छोटा के नेतृत्व में बहादरपुर में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 06:20 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 05:11 AM (IST)
राष्ट्रीय युवा वाहिनी के परिवार में हो रही बढ़ौतरी : अश्विनी
राष्ट्रीय युवा वाहिनी के परिवार में हो रही बढ़ौतरी : अश्विनी

जेएनएन, होशियारपुर : राष्ट्रीय युवा वाहिनी की बैठक जिलाध्यक्ष अश्विनी छोटा के नेतृत्व में बहादरपुर में हुई। बैठक के दौरान राष्ट्रीय युवा वाहिनी की तरफ से किए जा रहे कार्यों संबंधी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष अश्विनी छोटा ने कहा कि राष्ट्रीय युवा वाहिनी का मिशन सनातन धर्म का विस्तार व प्रचार करने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देना तथा सामाजिक कार्यो में अहम योगदान देने वालों को सम्मानित करके उनका हौंसला बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि पंडित राजन शर्मा को राष्ट्रीय युवा वाहिनी का जिला उपाध्यक्ष, समीर पंडित को अज्जोवाल का प्रधान , नरिदर कुमार को वार्ड नंबर 1 शिवालिक एंकलेव का उपाध्यक्ष, राकेश शारदा को वार्ड नंबर 1 शिवालिक एंकलेव का महासचिव व गौरव कुमार को राष्ट्रीय युवा वाहिनी का एक्टिव सदस्य नियुक्त किया गया।

राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने कोरोना वायरस से बचने के लिए शहर में सैनिटाइजर करके लोगों की सेवा करने वाले योद्धाओं नरिदर सिंह मल्होत्र, प्रदीप कंवर, राजन पंडित, राज कुमार, अंकुश मल्होत्र, विशाल कुमार ऐरी को सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने वाले प्रिसीपल राज कुमार सैनी को भी उनकी उत्कृष्टि सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष अश्विनी शर्मा छोटा ने बताया कि प्रिसीपल राज कुमार सैनी ने उनको विश्वास दिलाया कि अगर किसी बच्चे को पढ़ाई के लिए किसी तरह की भी मदद की जरूरत होगी तो वह हमेशा तैयार है। चाहे किसी बच्चे को किताबों की जरूरत हो, ट्य़ूशन की जरूरत हो, किसी विषय को लेकर कुछ समझना हो तो वह यह सेवाएं बिल्कुल निशुल्क उनको मुहैया करवाएंगे। उन्होंने राष्ट्रीय युवा वाहिनी की तरफ से किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद किया। इस अवसर पर महासचिव सुखबीर सिंह, विकास कुमार, शिव कुमार, दीपक पूरी, साहिल वधवा, डा. गुरमीत सिंह, अनमोल जैन, विशाल ऐरी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी