पूर्व विधायक जरनैल सिंह जनता से मांगे माफी : संदीप सैनी

ऐसी मानसिकता रखने वाले लोग हर धर्म में पाए जाते हैं और यह लोग समाज के साथ-साथ देश के भी दुश्मन हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 10:48 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 10:48 PM (IST)
पूर्व विधायक जरनैल सिंह जनता से मांगे माफी : संदीप सैनी
पूर्व विधायक जरनैल सिंह जनता से मांगे माफी : संदीप सैनी

जेएनएन, होशियारपुर : आम आदमी पार्टी पंजाब के पूर्व प्रदेश उपप्रधान व विधानसभा हलका होशियारपुर के इंचार्ज रहे संदीप सैनी ने कहा कि दिल्ली के पूर्व विधायक जरनैल सिंह द्वारा जो हिदू-देवी देवताओं के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी की गई है, उसकी पार्टी घोर निदा करती है। ऐसी मानसिकता रखने वाले लोग हर धर्म में पाए जाते हैं और यह लोग समाज के साथ-साथ देश के भी दुश्मन हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक जरनैल सिंह काफी समय पहले ही पार्टी से दूर हो चुके हैं और उनका पार्टी के साथ अब कोई संबंध नहीं है। आम आदमी पार्टी इस देश की इकलौती ऐसी पार्टी है जो सभी धर्मों के लोगों की जीवन शैली को ध्यान में रखते हुए उनके विकास के लिए कार्य करने का हौसला रखती है। पूर्व विधायक को अपने घटिया विचारों के लिए पूरे समाज से माफी मांगनी चाहिए और समाज को जोड़ने वाली विचारधारा को अपनाते हुए देश सेवा के रस्ते पर आगे बढ़ना चाहिए।

chat bot
आपका साथी