विधायक गिलजियां ने सीवरेज निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

संवाद सहयोगी टांडा उड़मुड़ मुख्यमंत्री पंजाब के राजनीतिक सलाहकार विधायक संगत सिंह गिलजियां ने मेन बाजार उड़मुड़ में चल रहे सीवरेज निर्माण के कार्य का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 03:24 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 03:24 PM (IST)
विधायक गिलजियां ने सीवरेज निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
विधायक गिलजियां ने सीवरेज निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

संवाद सहयोगी, टांडा उड़मुड़

मुख्यमंत्री पंजाब के राजनीतिक सलाहकार विधायक संगत सिंह गिलजियां ने मेन बाजार उड़मुड़ में चल रहे सीवरेज निर्माण के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने काम की गुणवत्ता को चेक करते हुए संबंधित ठेकेदार को दुकानदारों तथा बाजार आने वाले लोगों की सुविधा के लिए काम में तेजी लाते हुए जल्द पूरा करने की हिदायत दी। उन्होंने दुकानदारों को भी हो रहे निर्माण कार्य की खुद स्क्रीनिग करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही तथा कमी होने पर उनके नोटिस में अवश्य लाया जाए। इस दौरान पूरे शहर में सीवरेज मुकम्मल करने के साथ साथ विकास के और भी काम चल रहे हैं। नगर कौंसल के पूर्व प्रधान हरिकृष्ण सैनी, सुरिदरजीत सिंह बिल्लू, गुरसेवक मार्शल, राकेश बिट्टु, पंकज सचदेवा, बलकार सिंह भोला, जेई रविदर सिंह, कुलदीप कुमार, नवदीप कुमार, निर्मल सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी