डीजे पर गोली चलाने के मामले में तीन पर मामला दर्ज, दो गिरफ्तार

संवाद सहयोगी दसूहा यहां के गांव मंड पंधेर में विवाह समागम के दौरान डीजे पर हुए झगड़े के दौरान गोली चलाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 04:55 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 04:55 PM (IST)
डीजे पर गोली चलाने के मामले में तीन पर मामला दर्ज, दो गिरफ्तार
डीजे पर गोली चलाने के मामले में तीन पर मामला दर्ज, दो गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, दसूहा

यहां के गांव मंड पंधेर में विवाह समागम के दौरान डीजे पर हुए झगड़े के दौरान गोली चलाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपितों की पहचान तरसेम सिंह, लवप्रीत सिंह उर्फ राजा और अमृतपाल सिंह निवासी मंड पंधेर के रूप में हुई है। पुलिस ने यह मामला हरलीन सिंह निवासी बहिराम, नवांशहर के बयान के आधार पर दर्ज किया है। पुलिस को दिए अपने बयान में हरलीन ने बताया कि वह गांव मंड पंधेर में अपने रिश्तेदार ओंकार सिंह की बेटी की शादी में गए थे। शनिवार को डीजे का कार्यक्रम था जिसमें तरसेम सिंह, लवप्रीत सिंह उर्फ राजा और अमृतपाल सिंह आए और आकर गोली चला दी जो उसकी मां व उसेलगी जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने हरलीन सिंह के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तरसेम सिंह व उसके बेटे लवप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर 12 बोर की राइफल भी बरामद कर ली है। अभी तक तीसरा आरोपित अमृतपाल सिंह फरार चल रहा है जिसको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी