शहीद भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने का प्रयास करें : वर्मा

जेएनएन होशियारपुर राष्ट्रीय विकास पार्टी ने शहीद-ए-आजम शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शहीद भगत सिंह चौक में समारोह करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 03:52 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 03:52 PM (IST)
शहीद भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने का प्रयास करें : वर्मा
शहीद भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने का प्रयास करें : वर्मा

जेएनएन, होशियारपुर

राष्ट्रीय विकास पार्टी ने शहीद-ए-आजम शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शहीद भगत सिंह चौक में समारोह करवाया। पार्टी के जिला अध्यक्ष नरिदर सिंह मलहोत्रा ने समारोह की अध्यक्षता की। समारोह में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण वर्मा विशेष रूप से शामिल हुए।

भारत भूषण वर्मा ने शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु, शहीद सुखदेव की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत शहीद के जन्म दिवस की सभी को बधाई देते हुए कहा कि आज देश इन अमर शहीदों की कुर्बानी की बदौलत आजाद है। शहीदों ने अपने जीवन की कुर्बानी देकर देश सेवा की और भारत माता को आजाद करवाया। उन्होंने कहा कि आज इस बात की जरूरत है कि हम शहीद भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने के लिए प्रयास करें। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग करते हुए कहा कि जो शहीदों के सम्मान में दी गई छुट्टियां पंजाब सरकार ने रद की थी वह छुट्टियां जल्द बहाल की जाएं। राष्ट्रीय विकास पार्टी के जिला महासचिव अशोक मेहरा, शहरी महासचिव सुखबीर सिंह मल्होत्रा, महासचिव दीपक सभरवाल, राजेश वर्मा,राहुल बग्गा लकी, पंडित जनक राज शर्मा, भारतीय सनातन धर्म महावीर दल के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल आनंद, राष्ट्रीय युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष अश्विनी शर्मा छोटा,सैनी जागृति मंच के संस्थापक संदीप सैनी, अनमोल जैन, साहिल बधवा, डॉक्टर गुरमीत डगाना, भाजपा ओबीसी मोर्चा पंजाब की सचिव सुरेंद्र पाल सैनी,निर्मल सिंह सैनी, संदीप वर्मा, शिव पराशर ,राकेश सैनी, पंडित राजन आदि ने शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की।

chat bot
आपका साथी