शहीद भगत सिंह के विचार ही स्वस्थ समाज की पहचान : निपुण शर्मा

जेएनएन होशियारपुर जिला भाजपा होशियारपुर द्वारा शहीद ए आजम भगत सिंह का जन्म दिवस भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 04:17 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 04:17 PM (IST)
शहीद भगत सिंह के विचार ही स्वस्थ समाज की पहचान : निपुण शर्मा
शहीद भगत सिंह के विचार ही स्वस्थ समाज की पहचान : निपुण शर्मा

जेएनएन, होशियारपुर

जिला भाजपा होशियारपुर द्वारा शहीद ए आजम भगत सिंह का जन्म दिवस भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया। पूर्व मेयर शिव सूद, जिला महामंत्री विनोद परमार, मीनू सेठी भी विशेष तौर पर उपस्थित थे।

शर्मा ने कहा कि भगत सिंह के विचारों से ही स्वस्थ समाज की कल्पना की जा सकती है। छोटी उम्र में ही देश के लिए काम करना और बलिदान देना आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। हम सभी देशवासियों को भी उनका अनुसरण करना चाहिए और भ्रष्टाचार मुक्त, भयमुक्त समाज की स्थापना के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। इस मौके पर मोहिदर पाल मान, डॉ. दिलबाग राय, उपाध्यक्ष सतीश बावा, कृष्ण अरोड़ा, कुलवंत कौर, सुनीता दुआ, डीएस बॉगी, बिदुसार शुक्ला, कमल वर्मा, रमेश कुमार, विनय कुमार, विपुल वालिया, जिदू सैनी, रमेश ठाकुर मेशी, अमरजीत सिंह लाडी, अश्वनी गैंद, गुरजीत सिंह सूरी,जसविदर सिंह,अमरजीत भिदा,तरुण अरोड़ा, हरदीप लोंगिया, हरजीत सिंह, अश्वनी पदराना,बलवीर बिरदी,जसवीर सिंह,यशपाल शर्मा,अजय जैन, करण कपूर,संजू अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी