शिव सैनिकों ने किया किसानों का समर्थन: रणजीत राणा

जेएनएन होशियारपुर किसानों द्वारा किए पंजाब बंद के समर्थन में शिवसेना कार्यालय कमेटी बजार में शिवसेना के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता इकट्ठे हुए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 10:52 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 05:03 AM (IST)
शिव सैनिकों ने किया किसानों का समर्थन:  रणजीत राणा
शिव सैनिकों ने किया किसानों का समर्थन: रणजीत राणा

जेएनएन, होशियारपुर

किसानों द्वारा किए पंजाब बंद के समर्थन में शिवसेना कार्यालय कमेटी बजार में शिवसेना के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता इकट्ठे हुए। शिवसैनिकों का जत्था किसानों के हक में नारेबाजी करते हुए और भाजपा सरकार किसान विरोधी बिल वापस लो के नारे लगाते हुए अलग अलग बाजारों से होते हुए प्रभात चौंक धरना स्थल पर पहुंचे।

रणजीत राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो किसान बिल पास किया है, यह पूर्ण तौर पर किसान विरोधी बिल है। बिल के लागू होने से किसान पूजींपत्तियों के हाथ का खिलौना बन जाएंगे और किसानों के अधिकार बढ़ने की बजाए वे शोषण का शिकार हो होंगे सत्ता में आने से पहले यही बात भारतीय जनता पार्टी की सुषमा स्वराज व अन्य नेताओं ने राज्य सभा व लोकसभा में भी कह कर कांग्रेस सरकार को यह बिल ना पास करने की चेतावनी तक दे डाली। इस अवसर पर जावेद खान, शम्मी शर्मां, फूल भारद्वाज, पंकज कुमार, सर्बजीत साबी, संतोष गुप्ता, हरजिदर सिंह, ओम प्रकाश, सोम राज बाजवा, सरूप, सुखविदर पिका व अन्य शिवसैनिक शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी