पोस्टर बनाकर शहीद ए आजम को सलाम

जेएनएन होशियारपुर सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में शहीद भगत सिंह का जन्म दिन मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 03:32 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 03:32 PM (IST)
पोस्टर बनाकर शहीद ए आजम को सलाम
पोस्टर बनाकर शहीद ए आजम को सलाम

जेएनएन, होशियारपुर

सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में शहीद भगत सिंह का जन्म दिन मनाया गया। छात्रों ने घरों में रहते हुए शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह का वेश धारण किया और पोस्टर बनाकर उन्हें सलाम किया। वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों ने नाम अपने संदेश में कहा कि शहीद देश का गौरव होते हैं। सरदार भगत सिंह ने देश को समर्पित होकर आजादी के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया था। आज देश में गरीबी, आर्थिक न-बराबरी, भ्रष्टाचार ओर सांप्रदायिकता का बोलबाला है। इनसे आजादी दिलाने के लिए आज के युवा विद्यार्थी वर्ग को आगे आना चाहिए। उन्होंने छात्रों को भगत सिंह के बलिदान से प्रेरणा लेते हुए देश की उन्नति में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

chat bot
आपका साथी