धान की खरीद के लिए रोजाना जारी होंगे नए रंग के कूपन: राजेश गुप्ता

जेएनएन होशियारपुर कोविड-19 को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर धान की खरीद कूपन सिस्टम से की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 03:40 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 03:40 PM (IST)
धान की खरीद के लिए रोजाना जारी होंगे नए रंग के कूपन: राजेश गुप्ता
धान की खरीद के लिए रोजाना जारी होंगे नए रंग के कूपन: राजेश गुप्ता

जेएनएन, होशियारपुर

कोविड-19 को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर धान की खरीद कूपन सिस्टम से की जाएगी। मंडी बोर्ड की ओर से रोजाना आढ़तियों को नए रंग के कूपन दिए जाएंगे जिसे देखकर ही किसानों को मंडी में दाखिला मिलेगा।

उक्त जानकारी मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजेश गुप्ता ने धान की शुरू की जा रही खरीद की तैयारियों का जायजा लेने के बाद दी। उनके साथ मार्केट कमेटी के सचिव युवराजपाल सिंह शाही व लेखाकार राजिदर सिंह केसर भी थे।

उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री धान का एक-एक दाना खरीदने के लिए किसानों के साथ वचनबद्ध है। किसान धान को सुखाकर तय गुणवता के मुताबिक ही लेकर आएं जल्दबाजी में अधिक नमी वाला धान न लाएं। मंडी बोर्ड की ओर से रोजाना नए रंग के कूपन आढ़तियों को मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों तक पंहुचाने होंगे। मार्केट कमेटी के अधीन 18 मंडियां कार्यरत हैं। मंडी में भीड़ को कम करने के लिए छह आरजी खरीद केंद्र दो अटलगढ़ में, दो बसी किकरां मे,ं एक बागपुर व एक अत्तोवाल में बनाए गए हैं। यहां किसान कूपन मिलने के बाद अपना धान सरकारी दाम पर बेच सकते हैं। गत वर्ष उक्त मंडियों में सात लाख छह हजार 794 क्विटल धान आया था। निजी व्यापारियों ने आठ हजार 138 क्विटल धान खरीद की जबकि सरकारी खरीद एजेंसियों की ओर से सात लाख 656 क्विटल धान की खरीद की गई। मंडियों में किसानों को आधुनिक सुविधांए उपलब्ध करवाने के लिए 8 करोड़ 74 लाख रुपये के काम शुरू करवाए गए हैं, 70 प्रतिशत काम हो चुका है। मंडियों को यहां सैनिटाईज करवाने की व्यवस्था की गई है, वहीं मास्क वितरण करने की भी तैयारी कर ली गई है। पीने वाले पानी, मंडी में सफाई की व्यवस्था के अलावा बिजली का भी विशेष प्रबंध किया गया है। किसानों व खरीदारों को लगने वाले खर्चो संबधी बोर्ड मंडियों में लगाए जा रहें है।

chat bot
आपका साथी