13 दिन बाद भी जग्गी के हमलावर फरार, धरना जारी

संवाद सहयोगी मुकेरियां 13 दिन गुजर जाने के बाद भी आप नेता सुलखन सिंह जग्गी पर हुए कातिलाना

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 05:24 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 05:24 PM (IST)
13 दिन बाद भी जग्गी के हमलावर फरार, धरना जारी
13 दिन बाद भी जग्गी के हमलावर फरार, धरना जारी

संवाद सहयोगी, मुकेरियां

13 दिन गुजर जाने के बाद भी आप नेता सुलखन सिंह जग्गी पर हुए कातिलाना हमला करने वाले अपराधियों को पकड़ने में मुकेरियां पुलिस नाकामयाब रही है। संयुक्त संघर्ष कमेटी द्वारा अपराधियों को पकड़ने की मांग को लेकर तहसील कांप्लेक्स में रखी गई क्रामिक भूख हड़ताल चौथे दिन में प्रवेश कर गई है। आज अमरजीत सिंह छन्नी नन्द सिंह के नेतृत्व में मंजीत सिंह ,स्वर्ण सिंह ,सुमित्री देवी एवं बख्शीश सिंह भूख हड़ताल पर बैठे। आज धरने के समर्थन में शम्भुनाथ भारती ,प्रदीप कटोच ,प्रो जी एस मुल्तानी ,विक्रम सिंह ,गुरजिन्द्र सिंह मंजपुर, सुच्चा सिंह ,पंडित किशन चंद ,ठा प्रशोतम सिंह ,बलदेव कृष्ण ,राजेन्द्र सिंह ,ठाकुर जय सिंह, अमरेंद्र सिंह, कुलतार हैप्पी, सुखदेव सिंह, दिलबाग सिंह हरदीप सिंह ,नरेन्द्र सोनू मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी