पर्चा दर्ज करने की बजाए वर्करों को नियमित किया जाए : रमिदर सिंह

पंजाब रोडवेज पनबस पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब ने किया जताई नाराजगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 09:46 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 09:46 PM (IST)
पर्चा दर्ज करने की बजाए वर्करों को नियमित किया जाए : रमिदर सिंह
पर्चा दर्ज करने की बजाए वर्करों को नियमित किया जाए : रमिदर सिंह

जागरण टीम, होशियारपुर : पंजाब रोडवेज पनबस, पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब के बुलावे पर पूरे पंजाब के बस स्टैंड पर रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदेश प्रधान रमिदर सिंह, जनरल सचिव बलजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरकेश विक्की, जगतार सिंह ने कहा कि पिछले लंबे समय से ट्रांसपोर्ट विभाग के कच्चे मुलाजिमों को पक्का नहीं किया जा रहा। पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने पक्का करने का भरोसा दिया, फिर नए ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा अमरिदर सिंह बड़िग ने भरोसा दिया, फिर मुख्यमंत्री पंजाब चरनजीत सिंह चन्नी ने भरोसा दिया कि 20 दिन में मुलाजिमों को पक्का किया जाएगा। ट्रांसपोर्ट मंत्री पंजाब के साथ मीटिग में तीन साल वाले ठेके पर रखे मुलाजिम जो पंजाब सरकार और अलग-अलग राज्यों ने पक्के किए के सबूतों सहित बात रखने और मंत्री ने ननबस और पीआरटीसी के मुलाजिमों को पक्का करने के लिए फिर भरोसा दिया कि आने वाली पहली कैबिनेट मीटिग में ट्रांसपोर्ट विभाग के कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने का फैसला लिया जाएगा। मगर एक दिसंबर की कैबिनेट मीटिग में कोई हल नहीं निकाला गया। यूनियन की मांग है कि 10 हजार सरकारी बसें की जाए। 10 हजार सरकारी बसें करें, कच्चे मुलाजिमों को पक्का करन की मांग आदि रखी गई है। उन्होंने कहा कि 27 डीपो के प्रधान सचिव ने मांगों को लेकर संपूर्ण हड़ताल का फैसला लिया है।

उन्होंने कहा कि पंजाब रोडवेज की 2407 बसें में से मात्र 399 बसें ही रह गई हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता, विद्यार्थियों, किसान यूनियनों, मजदूर संगठनों, ट्रेड यूनियनों और लोगों को साथ लेकर संघर्ष करेगी। कुलवंत सिंह ने कहा कि सात दिसंबर को अनिश्चित हड़ताल सहित मुख्यमंत्री की कोठी पर आठ दिसंबर को देंगे। सात दिसंबर से अनिश्चित समय के लिए हड़ताल करके ट्रांसपोर्ट मंत्री पंजाब और मुख्य मंत्री पंजाब के हलके में रोष धरना, झंडा मार्च आदि किए जाएगे। जिसकी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी। इस अवसर पर जोध सिंह, जलोर सिंह, सतनाम सिंह, जगतार सिंह, कुलवंत सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी