पंजाब सरकार ने बिना भेदभाव करवाया विकास कार्य : अरोड़ा

चीफमिनिस्टर चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार करवा रही समुचित विकास

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 05:22 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 05:22 PM (IST)
पंजाब सरकार ने बिना भेदभाव करवाया विकास कार्य : अरोड़ा
पंजाब सरकार ने बिना भेदभाव करवाया विकास कार्य : अरोड़ा

जागरण टीम, होशियारपुर : मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने बिना किसी भेदभाव के प्रदेश में विकास कार्य करवाए हैं। जिसके चलते पंजाब की जनता को अन्य राज्यों की मुकाबले कहीं ज्यादा सुविधाएं मिल रही हैं। उक्त बात विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने 43 लाख रुपये की लागत से गांव आदमवाल से अज्जोवाल तक बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित करते कही। उन्होंने बताया कि इस रोड की पहले चौड़ाई 10 फुट थी, जिसे अब 14 फुट किया जा रहा है। विधायक अरोड़ा ने कहा कि मुख्य मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्य मंत्री बनने के बाद प्रदेश के लोगों में काफी उत्साह है। क्योंकि उनकी हर मांग को मुख्य मंत्री ने पहल के आधार पर पूरा किया है। मुख्य मंत्री पंजाब की इसी विकासशील सोच के कारण प्रदेश में विकास का पहिया बड़ी तेजी से घूम रहा है और चरणजीत सिंह चन्नी आम लोगों के मुख्य मंत्री के रुप में उभरे हैं। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि तय समय में सड़क निर्माण कार्य को पूरा किया जाए और कार्य की गुणवत्ता से किसी तरह से कोई समझौता न किया जाए।

इस मौके पर सरपंच रमा, सतवीर सत्ती, ब्लाक समिति सदस्य विक्रमजीत साधु, सरपंच मनप्रीत, सरपंच रीता रानी, पूर्व सरपंच गोपाल, रवी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन कर्म चंद, सरपंच कुलदीप अरोड़ा, जोगिदर कौर, नबंरदार अजीत सिंह, पंच राज रानी, नाथ सिंह, नीलम रानी, नीता रानी, रमेश कुमार, हरमेल सिंह मल्ही, नंबरदार स्वर्ण सिंह भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी