मांगों को लेकर मुकेरियां में पावरकाम कर्मियों ने निकाला रोष मार्च

पावरकाम मंडल दफ्तर मुकेरियां के सामने संयुक्त फोर्म की काल पर मंडल मुकेरियां के समस्त कर्मचारियों की ओर से मंडल अध्यक्ष बोध राज एवं यादविदर सिंह की अगुवाई में गेट रैली की गई। स्थानीय रेस्ट हाउस से लेकर मुकेरियां शहर के बाजारों में रोष मार्च करते हुए कांग्रेस सरकार और पावरकाम मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 06:02 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 06:02 PM (IST)
मांगों को लेकर मुकेरियां में पावरकाम कर्मियों ने निकाला रोष मार्च
मांगों को लेकर मुकेरियां में पावरकाम कर्मियों ने निकाला रोष मार्च

संवाद सहयोगी, मुकेरियां : पावरकाम मंडल दफ्तर मुकेरियां के सामने संयुक्त फोर्म की काल पर मंडल मुकेरियां के समस्त कर्मचारियों की ओर से मंडल अध्यक्ष बोध राज एवं यादविदर सिंह की अगुवाई में गेट रैली की गई। स्थानीय रेस्ट हाउस से लेकर मुकेरियां शहर के बाजारों में रोष मार्च करते हुए कांग्रेस सरकार और पावरकाम मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

रोष प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पिछले दस सालों से पे बैंड की समस्या हल करने की बजाए तत्कालीन सरकारों ने बिना संशोधन किये हुए ही पे स्केल जारी कर पावरकाम कर्मचारियों के साथ धोखा किया है। इसे पावरकाम कर्मचारी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक संशोधित पे बैंड लागू नहीं किया जाता, तब तक संघर्ष जारी रखा जाएगा और समस्त कर्मचारी सामूहिक छुट्टी पर रहेंगे।

इस समय जम्हूरी किसान सभा से मास्टर योद्ध सिंह, शिरोमणि अकाली दल से आसा सिंह कोलियां, बलविदर सिंह पनखूह, तरसेम हरचंद, दलजीत सिंह, दविदर सिंह, तरलोक सिंह, ठाकुर सुरजीत सिंह, तरलोचन सिंह मंडल सचिव, राजवंत सिंह अध्यक्ष भंगाला, रतन लाल जेई, लाल चंद, प्रेम कुमार, खड़क सिंह, राकेश कुमार हाजीपुर, जसपाल सिंह तलवाड़ा, ईश्वर दास, अश्विनी कुमार, राजविदर सिंह, गुरनाम सिंह, सुमित शर्मा, जगतार सिंह भंगाला, राम लुभाया, नीरज कुमार, इंद्रजीत तलवाड़ा, मनमोहन दातारपुर, कूड़ा राम, जगदीश सिंह बिट्टू, अमरनाथ, राज कुमार, हरदेव सिंह हाजीपुर सहित बड़ी संख्या में पावरकॉम कर्मचारी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी