आचार्य सुशील कुमार के 96वें जन्मदिवस पर किया पौधारोपण

आचार्य सुशील कुमार महाराज के 96वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर सुशिष्य युवा मनीषी श्री विवेक मुनि महाराज की प्रेरणा से पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 04:45 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 04:45 AM (IST)
आचार्य सुशील कुमार के 96वें जन्मदिवस पर किया पौधारोपण
आचार्य सुशील कुमार के 96वें जन्मदिवस पर किया पौधारोपण

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : आचार्य सुशील कुमार महाराज के 96वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर सुशिष्य युवा मनीषी श्री विवेक मुनि महाराज की प्रेरणा से पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। श्री शुकल फाउंडेशन, यूनिवर्सल अहिसा फाउंडेशन, आचार्य सुशील मुनि चैरिटेबल सोसायटी, आचार्य सुशील मुनि मिशन के पदाधिकारी सुरेश जैन, गुलशन जैन, अशोक जैन, अभय जैन, कुलदीप जैन, यशपाल जैन, भरत गनोतरा, गौरव जैन, वरूण अरी, डा. राजीव जैन, आदेश ठाकुर ने अभियान के प्रति संकल्पित हो गुरु चरणों में आस्था व्यक्त की। विवेक मुनि ने फरमाया कि 1992 में आचार्य सुशील कुमार महाराज ने ब्राजील में पृथ्वी शिखर सम्मेलन में संपूर्ण विश्व को पर्यावरण संरक्षण के लिए सजग रहने के लिए प्रेरित किया। मानव जाति पर आए जिन खतरों से हम जूझ रहे हैं उन्हें आचार्य ने दूरदर्शिता से वर्षो पहले जान लिया था। यदि हम आज भी नहीं जागे तो हमारी भावी पीढ़ी का अस्तित्व संकट में आ जाएगा। गुरुदेव आचार्य सुशील कुमार महाराज के जन्मदिवस पर विभिन्न संस्थाओं व गुरुभक्तों ने देश के अलग अलग भागों में 96,000 पौधे लगाकर गुरुदेव के सपने को साकार करने का संकल्प लिया।

खन्ना ने आक्सीजन सेंटर कार्यक्रम के तहत किया पौधारोपण

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : भाजपा हिमाचल प्रदेश प्रभारी व पूर्व राज्यसभा सदस्य अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पीपल, बोहड़ व नीम की त्रिवेणी पर्यावरण व जीव जगत को बचाने में सक्षम है। आज जब कोरोना आपदा की विकट स्थिति में पीड़ितों को गैरकुदरती आक्सीजन साधनों पर निर्भर होना पड़ रहा है, ऐसे में ज्यादा पौधे लगाकर वातावरण में कुदरती आक्सीजन सेंटर लगाने की आवश्कता है। इस दौरान खन्ना ने स्थानीय शिवपुरी बहादुरपुर में त्रिवेणी का रोपण किया। उन्होंने कहा कि अगर हम वातावरण को ही मुफ्त प्राकृतिक शुद्ध आक्सीजन का केंद्र बना दें तो आक्सीजन के गैरकुदरती व महंगे साधनों पर निर्भर होने की जरूरत नहीं रहेगी। इस मौके पर अनुराग सूद, सीए दीपक मित्तल, प्रो. कृष्ण मुरारी, भृगु शास्त्री, सुरेश तिवारी, मनमोहन शर्मा व सलिल शर्मा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी