गन्ने के बकाया के लिए मिल मैनेजमेंट के खिलाफ धरना

गन्ने की बकाया पेमेंट को जारी करने की मांग को लेकर किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 06:25 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 06:25 AM (IST)
गन्ने के बकाया के लिए मिल मैनेजमेंट के खिलाफ धरना
गन्ने के बकाया के लिए मिल मैनेजमेंट के खिलाफ धरना

संवाद सहयोगी, मुकेरियां : गन्ने की बकाया पेमेंट को जारी करने की मांग को लेकर किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। यह धरना किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब जिला गुरदासपुर व होशियारपुर की तरफ से मिल मैनेजमेंट के खिलाफ दिया जा रहा है। मंगलवार को अलग अलग वक्ताओं ने कहा कि मिल मैनेजमेंट की तरफ से पिछले धरने में किसानों से जल्द सारी पेमेंट करने का वादा किया था। पांच महीने बीतने के बावजूद मिल मैनेजमेंट की तरफ से किसानों के 45 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मांगें मानी नहीं जाती तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके प्रधान गुरप्रीत सिंह, सोहन सिंह गिल, सूबेदार रशपाल सिंह, श्याम सिंह श्यामा, ओंकार सिंह पुराना भंगाला, परमजीत सिंह, गुरमुख सिंह खान मलक, नरेंद्र सिंह मुल्तानी, परमिदर जीत सिंह हिदी, लवली गुरविदर सिंह उपस्थित थे।

उधर, होशियारपुर में बहुजन समाज पार्टी ने इंजीनियर महिदर सिंह संधरां जिला प्रधान के नेतृत्व में कृषि सुधार कानून रद करवाने के लिए रोष मार्च निकाला। इसमें भगवान सिंह चौहान, गुरलाल भाला, एडवोकेट रणजीत कुमार जनरल सचिव पंजाब विशेष तौर पर उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों की बात मानते हुए इन कानूनों को जल्द रद करना चाहिए। इन कानूनों के विरोध में लाखों किसानों सात महीने से दिल्ली के बार्डर पर संघर्ष कर रहे हैं। इस मौके पर दलजीत राय, लखविदर सिंह, मनिदर शेरपुरी, गोबिद सिंह, ओंकार सिंह, सुमित्तर सिंह सीकरी, निशान चौधरी, पुन्नू लाल, सोमनाथ बैंस, यश भट्टी, सोहन सिंह सोनी, धर्म सिंह, दलविदर बौंदल, मदन सिंह बैंस, कर्मजीत संधू, डा. जसपाल, पलविदर लाडी, रणबीर बब्बर, एडवोकेट लखबीर सिंह, पवन कुमार, दिनेश पप्पू, विजय मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी