डंप के पास चार दीवारी बनाने का विरोध, लोगों ने मेयर से कहा- डंप उठवाए निगम

मेयर सुरिदर शिदा ने जैसे ही उक्त डंप के चारों तरफ दीवार बनाने के लिए नींव पत्थर रखा मौके पर ही पहुंचे कुछ लोगों ने इसका जमकर विरोध शुरु कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 10:46 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 10:46 PM (IST)
डंप के पास चार दीवारी बनाने का विरोध, लोगों ने मेयर से कहा- डंप उठवाए निगम
डंप के पास चार दीवारी बनाने का विरोध, लोगों ने मेयर से कहा- डंप उठवाए निगम

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : गत सोमवार को मोहल्ला पिपलांवाला और कीर्ती नगर निवासियों ने पिपलांवाला के पास बने कूड़े के डंप से निकल रहे बदबूदार धुएं से परेशान होकर प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के दफ्तर का घेराव करके नगर निगम और प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। इस दौरान लोगों ने कार्यालय के बाहर धरना भी लगाया था। जिसके चलते बोर्ड ने फायर ब्रिगेड और नगर निगम कार्यालय को सूचित करके इलाका निवासियों को उक्त समस्या से छुटकारा दिलाने का आश्वासन दिया था। इसे लेकर वीरवार को मेयर सुरिदर शिदा अपने स्टाफ के साथ कूड़े के डंप और धुएं पर काबू पाने के लिए दीवार बनाने का नीव पत्थर रखने पहुंचे। मेयर सुरिदर शिदा ने जैसे ही उक्त डंप के चारों तरफ दीवार बनाने के लिए नींव पत्थर रखा मौके पर ही पहुंचे कुछ लोगों ने इसका जमकर विरोध शुरु कर दिया। जिनमें भगवंत कौर के साथ मंजू शर्मा,नीलम शर्मा, अजय शर्मा, सुखराज सिंह, कुलविदर सिंह और जसवंत राय शामिल थे।

क्या कहते है इलाका निवासी

मेयर सुरिदर शिदा से बात करते हुए इलाका निवासियों ने कहा कि दीवार से धूंआ कैसे कम हो सकता है। उनकी समस्या का तो कोई समाधान नहीं निकला है। उन्होंनें कहा कि वह कूड़े के चारों तरफ कोई दीवार नही चाहते है वह तो उक्त स्थान से कूड़े का डंप उठाने के लिए संघर्ष कर रहे है। उन्होंने कहा कि पिपलावाला में दो गंभीर समस्याएं पिछले लंबे समय से लोगों के जी का जंजाल बनी है। एक तो यह कूड़े का डंप, दूसरा सीवरेज समस्या जिसका गंदा और बदबूदार पानी लोगों के घरों तक पहुंच जाता है। उन्होंने मेयर सुरिदर शिदा से कहा कि उनकी यह दोनों समस्याएं जल्द से जल्द हल होनी चाहिए।

क्या कहते है मेयर सुरिदर शिदा

बात करने पर सुरिदर शिदा ने कहा कि लोगों की कूड़े की समस्या का तो जलद ही समाधान निकल रहा है जिसके चलते लोगों को कूड़े और धुंए से जल्द निजात मिल जाएगी और उसके बाद सीवरेज का भी समाधान जल्द कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी