मन्नहाना के लोग गंदा पानी पीने के लिए मजबूर

मन्नहाना गांव में लगाई गई जल सप्लाई योजना बद से बदत्तर हालातों में है। पाइपों में लीकेज है और लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। आप्रेटर को लोग बार बार समस्या के बारे में अवगत करवाते हैं पर कोई हल नहीं हो रहा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 04:44 PM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 04:44 PM (IST)
मन्नहाना के लोग गंदा पानी पीने के लिए मजबूर
मन्नहाना के लोग गंदा पानी पीने के लिए मजबूर

संवाद सहयोगी, माहिलपुर : मन्नहाना गांव में लगाई गई जल सप्लाई योजना बद से बदत्तर हालातों में है। पाइपों में लीकेज है और लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। आप्रेटर को लोग बार बार समस्या के बारे में अवगत करवाते हैं पर कोई हल नहीं हो रहा।

प्रदीप कुमार मन्नहाना, पूर्व सरपंच महिदर सिंह व बिदर सिंह ने बताया कि घरों को स्वच्छ पीने वाले पानी की सप्लाई करने के लिए जल सप्लाई योजना चल रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पिछले एक महीने से पानी की हो रही लीकेज की जानकारी आपरेटर को दी गई है, लेकिन ठीक नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इससे गांव में महामारी फैल सकती है। उन्होंने कहा कि नल में पानी आने के बाद जब बंद होता है, तो मोटर रिवर्स पानी खींचती है। जिसके कारण गंदा पानी पाइप लाइनों में चला जाता है और दोबारा मोटर स्टार्ट करने पर यही गंदा पानी लोगों के घरों में पहुंच रहा है। सरकार व सरकारी कर्मचारी लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रही है। जल्द करवाया जाएगा समस्या का हल : जेई

इस संबंध में एसडीओ अभी टुटेजा से बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन बंद था। जेई गुरप्रीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जहां से लीकेज हो रही है, वहां पर किसी के घर को दिया गया कनेक्शन है। इसे जल्द ही इसे ठीक करवा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी