बेसहारा पशुओं से दसूहा के लोग परेशान, प्रशासन बना अंजान

बेसहारा पशुओं की समस्या इन दिनों एतिहासिक कस्बे के वासियों के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है। आए दिन बेसहारा पशुओं के कारण सड़क हादसे हो रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Jul 2021 05:30 PM (IST) Updated:Sat, 10 Jul 2021 06:01 AM (IST)
बेसहारा पशुओं से दसूहा के लोग परेशान, प्रशासन बना अंजान
बेसहारा पशुओं से दसूहा के लोग परेशान, प्रशासन बना अंजान

रवनीश उप्पल, दसूहा

बेसहारा पशुओं की समस्या इन दिनों एतिहासिक कस्बे के वासियों के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है। आए दिन बेसहारा पशुओं के कारण सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़कों और गलियों में पशु किसी न किसी की जान लील रहे हैं। कई बार तो इनकी आपसी लड़ाई का राहगीर तक शिकार बन जाते हैं। इसके बावजूद प्रशासन मौन बैठा हुआ है। हालांकि प्रशासन की तरफ से बेसहारा पशुओं को पकड़कर उन्हें गौशाला में भिजवाने के दिशा-निर्देश दिए हुए हैं। शुरुआत में तो अभियान चलाया गया और ऐसे पशुओं को पकड़कर गौशाला भेजा भी गया, लेकिन इसके बाद इस तरफ अधिकारियों ने ध्यान देना उचित नहीं समझा। इस अनदेखी का ही परिणाम है कि शहर के हर मार्ग पर बेसहारा पशु घूम रहे हैं। बेसहारा पशुओं की समस्या इलाके में लंबे समय से चल रही है। पहले तो केवल खेतों में किसान बेसहारा पशुओं से परेशान थे लेकिन धीरे धीरे पशु गली मोहल्लों में आकर घूमने लगे हैं। हरेक गली व सड़क पर बेसहारा पशु मिलेंगे और यह कीमती जिंदगियों की लीलने का कारण भी बनते हैं। यदि बात मेन बाजार, दसूहा-हाजीपुर रोड, दसूहा-होशियारपुर रोड, हाजीपुर चौक, बस स्टैंड के आसपास के इलाके की हो तो यहां पर सुबह से लेकर शाम तक बेसहारा पशु घूमते हैं। ऐसे में राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ, शहर की गलियों में पशुओं के घूमने से मोहल्लों के लोग खासे परेशान हैं।

जल्द किया जाएगा समस्या का हल : एसडीएम

इस संबंध में जब एसडीएम रमनदीप अहीर के साथ बात की गई तो उन्होंने कहा कि बेसहारा पशुओं के लिए प्लानिग तैयार की जा रही है। जल्द नई जगह का प्रबंध किया जाएगा जहां पर गौशाला बनाई जाएगी। वह इस संबंध में ईओ से बात करेंगे।

chat bot
आपका साथी