पार्टी हाइकमान के हाथ में है सीएम किसको बनाना है : अश्वनी

भाजपा इस बार 117 विधान सभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसके लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 10:27 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 10:27 PM (IST)
पार्टी हाइकमान के हाथ में है सीएम किसको बनाना है : अश्वनी
पार्टी हाइकमान के हाथ में है सीएम किसको बनाना है : अश्वनी

जागरण टीम, होशियारपुर गढ़शंकर : भाजपा इस बार 117 विधान सभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसके लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। इसके लिए जोर शोर से काम किया जा रहा है। यह बात भाजपा के पंजाब अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने व्यक्त किए। अश्वनी शर्मा वीरवार को चुनाव के संबंध में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। अश्वनी शर्मा ने बताया कि पंजाब के इतिहास में यह पहली बार होगा जब भाजपा अपने दम पर 117 सीटों पर अकेली चुनाव लड़ेगी।

होशियारपुर में अपने दौरे के दौरान शर्मा ने होशियारपुर व शाम चौरासी के वर्करों के साथ बैठक की और पार्टी की रणनीति की जानकारी। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिला प्रधान निपुण शर्मा, सतीश बाबा व महिला नेता मीनू सेठी मौजूद रहीं।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए शर्मा ने कहा कि मनजिदर सिंह सिरसा के भाजपा में शामिल होने से भाजपा को और बल मिला है। उन्होंने कहा कि मनजिंदर सिंह सिरसा ने सिख पंथ की निष्काम सेवा की है। भाजपा सरकार के आने पर कैप्टन को सीएम का चेहरा बनाने पर पूछे सवाल में उन्होंने कहा कि ऐसे फैसले पार्टी हाईकमान के हाथ में हैं और वह इसका फैसला करेगी। अश्वनी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पहले भी लोगों को झूठे वादों से भरमाया है और अब भी कांग्रेस पार्टी वही कर रही है। आज भी पंजाब में ड्रग माफिया, रेत माफिया, ट्रांस्पोर्ट माफिया सरगर्म है और सरकार इसके खिलाफ कोई भी ठोस कदम उठाने में नकामयाब रही है। एक ही सिक्के के दो पहलू हैं चन्नी और केजरीवाल

उन्होंने 'आप' के बारे में कहा कि केजरीवाल और चन्नी सरकार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। यह लोगों को भरमा रहे हैं। पर जनता जागरुक है। केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानून रद्द करने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साफ किया है कि कृषि सुधार कानून किसानों की भलाई के लिए बनाए गए थे पर अब देशहित के लिए कानून वापस लिए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी