जनता के नकारे भाजपाई किस मुंह से कर रहे बयानबाजी: परमार

भाजपाइयों की ओर से होशियारपुर कांग्रेस के वरिष्ठ व चुने हुए नुमाइंदों को छुटभैय्या नेता कहने से कांग्रेसी बेहद आक्रोश में है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Aug 2021 07:17 PM (IST) Updated:Tue, 24 Aug 2021 07:54 AM (IST)
जनता के नकारे भाजपाई किस मुंह से कर रहे बयानबाजी: परमार
जनता के नकारे भाजपाई किस मुंह से कर रहे बयानबाजी: परमार

जागरण टीम, होशियारपुर : भाजपाइयों की ओर से होशियारपुर कांग्रेस के वरिष्ठ व चुने हुए नुमाइंदों को छुटभैय्या नेता कहने से कांग्रेसी बेहद आक्रोश में है। इसके चलते वह भाजपाइयों को आड़े हाथों ले रहे हैं। सोमवार को कांग्रेस नेता राजिदर सिंह परमार ने जारी प्रेस नोट में कहा कि होशियारपुर वासियों की तरफ से नकारे गए भाजपाई किस मुंह से बयानबाजी कर रहे हैं। इन लोगों को अरोड़ा फोबिया हो गया है। सोते जागते एक ही नाम की रट लगाए जाना सिद्ध करता है कि दो बार विधानसभा चुनाव में हार व नगर निगम चुनाव में भाजपा की दुर्गति के कारण तीक्ष्ण सूद व उनके दरबारी कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा से बौखलाए हुए हैं। घटिया राजनीति में माहिर तीक्ष्ण सूद सुंदर शाम अरोड़ा पर बेबुनियाद आरोप लगा कर भाजपा में अपना आधार बरकरार रखना चाहते हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा-तीक्ष्ण सूद को यह नहीं भूलना चाहिए कि जिस प्रकार उन्होंने सत्ता में रहते हुए भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी थी, वह शहरवासियों के लिए एक बुरे सपने की तरह है। होशियारपुर वासी आज भी नहीं भूले कि किस प्रकार नगर निगम में अकाली भाजपा गठबंधन के पार्षदों ने लूट मचाई थी। इसका खामियाजा शहर वासी आज तक भुगत रहे हैं।

परमार ने कहा कि तीक्ष्ण सुंदर शाम अरोड़ा पर अंगुली उठाने से पहले देख लें कि अरोड़ा परिवार कई वर्ष से समाजसेवा में लगा हुआ है। उद्योग मंत्री की पत्नी सिपल अरोड़ा व उनके परिवार ने जितनी समाज की सेवा की है उसकी तीक्ष्ण सूद कल्पना भी नहीं कर सकते। अरोड़ा परिवार ने मेहनत व ईमानदारी से प्रतिष्ठा बनाई है। दूसरी ओर, तीक्ष्ण सूद व उनके कुछ चापलूस सियासी फायदे खातिर अनाप शनाप बयान देकर घटिया सोच का परिचय दे रहे हैं। इस अवसर पर पार्षद गुरमीत सिद्धू, पार्षद मोहित सैनी, पार्षद जसविदर पाल, पार्षद मुखी राम, पार्षद विकास गिल, पार्षद मुकेश मल्ल, पार्षद कुलविदर नीटा, कांग्रेस नेता गुरदीप कटोच बिट्टू, रमेश डडवाल, एडवोकेट सुखबीर सिंह व बिद्र मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी