भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का सार देकर धर्मनुसार जीने की दी शिक्षा : धामी

बहुजन ऑटो रिक्शा यूनियन नंबर-17 बस्सी दौलत खां के प्रधान संदीप सिद्धू की अगुआई में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 10:40 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 10:40 PM (IST)
भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का सार देकर धर्मनुसार जीने की दी शिक्षा : धामी
भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का सार देकर धर्मनुसार जीने की दी शिक्षा : धामी

जेएनएन, होशियारपुर : बहुजन ऑटो रिक्शा यूनियन नंबर-17 बस्सी दौलत खां के प्रधान संदीप सिद्धू की अगुआई में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया। इस मौके पर यूनियन के चेयरमैन एवं पूर्व राष्ट्रीय क्रिकेटर कुलदीप धामी ने विशेष तौर से पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर के समक्ष माथा टेका।

धामी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने बुराई रूपी अंधकार को मिटाने के लिए अवतार लिया था और गीता का सार देकर इस संसार रूपी सागर को पार करने व धर्मनुसार जीवन यापन की शिक्षा दी थी। गीता का सार ही जीवन का सार है। आज हमें धर्म पर चलकर अपने कर्तव्यों का निर्वाह करना चाहिए। इस मौके पर मनीश पाल, अमित कुमार, कृष्ण कुमार, नारायण सिंह, नरेश कुमार, योगेश कुमार, प्रीतम सिंह, बिट्टू कुमार, अजय कुमार, सन्नी बाबा, मलकीत सिंह, मोकेश श्रीधर, सचिन कुमार, राजन मिशरा आदि उपस्थित हुए।

chat bot
आपका साथी