रिश्तेदारों से मिलकर लौट रहे दंपती से एक लाख छीने

पत्नी व बच्चों के साथ रविवार को हिमाचल प्रदेश के दुलैहड़ गांव से घर लौट रहे दंपती से बाइक सवार लुटेरों ने तेजधार हथियारों के बल पर एक लाख रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 05:46 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 07:09 AM (IST)
रिश्तेदारों से मिलकर लौट रहे दंपती से एक लाख छीने
रिश्तेदारों से मिलकर लौट रहे दंपती से एक लाख छीने

हाईलाइट्स

-रविवार को जैजों-दोआबा के पास धार्मिक स्थल के पास हुई लूट

- हिमाचल प्रदेश के दुलैहड़ गांव से परिवार संग आ रहा था कमलजीत कुमार

संवाद सहयोगी, माहिलपुर : पत्नी व बच्चों के साथ रविवार को हिमाचल प्रदेश के दुलैहड़ गांव से घर लौट रहे दंपती से बाइक सवार लुटेरों ने तेजधार हथियारों के बल पर एक लाख रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया। घटना जैजों-दोआबा के धार्मिक स्थल के पास हुई है। घायल को लोगों ने सिविल अस्पताल गढ़शंकर में इलाज के लिए भर्ती करवाया है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन कमलजीत कुमार पुत्र बृजमोहन वासी मेघोवाल दोआबा ने बताया कि वह रविवार को रिश्तेदारों से मिलकर घर के लिए आ रहा था। इस दौरान जब वह जैजों-दोआबा के खाकी शाह धार्मिक स्थल के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक पर आए तीन युवक जिन्होंने चेहरों पर कपड़ा बांधा हुआ था ने उनकी बाइक रोककर तेजधार हथियार से हमला कर दिया और दातर के बल पर एक लाख रुपये, मोबाइल फोन व पत्नी की सोने की चेन, कान की बालियां व अंगूठी लूटकर फरार हो गए। इसके बाद उसने अपने साथ हुई लूट की जानकारी अपने साले को दी और उन्होंने उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर दाखिल करवा दिया। कमलजीत कुमार ने दावा किया कि तीनों लुटेरों में से दो को वह जानता है और इसकी जानकारी पुलिस को दे दी है। वहीं चब्बेवाल पुलिस ने बताया कि पीड़ित कमलजीत कुमार के बयान ले लिए हैं और लुटेरों को जल्द पकड़ने के लिए कोशिश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी