चौबीस घंटे में कोरोना पाजिटिव का एक मामला, डेंगू का भी एक केस आया सामने

शुक्रवार को कोरोना का एक मामला सामने आया। जबकि डेंगू का भी एक मरीज मिला है। कोरोना के कारण अब तक मरने वालों की संख्या 993 हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 06:33 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 06:33 PM (IST)
चौबीस घंटे में कोरोना पाजिटिव का एक मामला,  डेंगू का भी एक केस आया सामने
चौबीस घंटे में कोरोना पाजिटिव का एक मामला, डेंगू का भी एक केस आया सामने

जागरण टीम, होशियारपुर :

शुक्रवार को कोरोना का एक मामला सामने आया। जबकि डेंगू का भी एक मरीज मिला है। कोरोना के कारण अब तक मरने वालों की संख्या 993 हो गई है। अब तक कोरोना कुल मरीजों की संख्या 30951 चुकी है।

पिछले 24 घंटे में 2119 नए सैंपल लिए गए, जबकि 1656 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। कोविड-19 के आज तक लिए गए कुल सैंपलों की संख्या 965830 हो गई। लैब से प्राप्त रिपोर्ट अनुसार 936304 सैंपल नेगेटिव, जबकि 2462 सेंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। 1279 सैंपल इनवैलड है और अब तक मौतों की संख्या 993है। एक्टिव केसों की संख्या 54 है, जबकि ठीक होकर घर गए मरीजों की संख्या 29904 है।

वहीं डेंगू का एक मामला भी शुक्रवार को सामने आया। अब तक डेंगू के कुल मामलों की संख्या 1729 हो गई है। डेंगू संबंधी जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डा. परमिदर कौर ने बताया कि अब तक डेंगू के शकी मरीजों के अब तक कुल 5257 लिए गए हैं। 24 घंटे में सात नए संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए, जिसमें एक मामला सामने आया।

सिविल सर्जन ने कहा कि लोगों को कोरोना ओर डेंगू से बचने के लिए साफ सफाई और कोविड नियमों का पालन करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी