ओबीसी समाज को किया जाएगा संगठित : संतोख सिंह

मंडल भंगाला में संतोख सिंह की अध्यक्षता में भाजपा ओबीसी मोर्चा की मीटिग हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 10:29 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 10:29 PM (IST)
ओबीसी समाज को किया जाएगा संगठित : संतोख सिंह
ओबीसी समाज को किया जाएगा संगठित : संतोख सिंह

संवाद सहयोगी, मुकेरियां : मंडल भंगाला में संतोख सिंह की अध्यक्षता में भाजपा ओबीसी मोर्चा की मीटिग हुई। मीटिग में प्रदीप पलाहा प्रेस सचिव भाजपा ओबीसी मोर्चा पंजाब व जसवंत सिंह जिला प्रधान मुकेरियां विशेष रूप से उपस्थित हुए। मीटिग में ओबीसी समाज को संगठित करने पर चर्चा की गई व कार्यकर्ताओं द्वारा प्रण लिया गया कि भाजपा की नीतियों को घर-घर पहुंचा कर भाजपा को मजबूत बनाया जाएगा। प्रदीप पलाहा ने कहा कि ओबीसी समाज एक ताकत के रूप में उभरेगा और 2022 के चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाएगा। उन्होंने पांच अगस्त को श्री राम मंदिर के शिलान्यास के उपलक्ष्य में सभी को बधाई दी। इस मौके पर सुरिदर सिंह काला, शिवराम मसतान, वरिद्र सिंह, सरवन सिंह, जगजीत सिह, हरदियाल सिंह, रौशन सिह, सुखदेव सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी