निरंकारी मिशन ने रक्तदान कैंप लगाया, 92 ब्लड एकत्रित
निरंकारी मिशन व उनके श्रद्धालु निरंकारी सतगुरु माता सूदीक्षा जी महाराज के आर्शीवाद से समाज सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
जेएनएन, होशियारपुर : निरंकारी मिशन व उनके श्रद्धालु निरंकारी सतगुरु माता सूदीक्षा जी महाराज के आर्शीवाद से समाज सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इसी कड़ी के तहत संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन ने संत निरंकारी सत्संग भवन फेस-6 मोहाली में चंडीगढ़ जोन का 20वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 92 यूनिट रक्तदान किया, जिसमें 17 महिलाएं भी शामिल थीं।
सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का संदेश है इस संसार में रहने वाले सभी इंसान हमारे अपने हैं। इनकी सेवा करना हमारा फर्ज है। रक्तदान शिविर का उद्घाटन डाक्टर कमल कुमार गर्ग पीसीएस कमिश्नर नगर निगम मोहाली ने किया। अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने निरंकारी मिशन द्वारा किए जा रहे इस महान योगदान की भरपूर प्रशंसा की और कहा कि यह मानवता की भलाई के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य है। कोरोना के समय में ब्लड बैंकों में आई रक्त की कमी को दूर करने के लिए निरंकारी मिशन भरपूर सहयोग दे रहा है।
स्थानीय ब्रांच के संयोजक डाक्टर जेके चीमा ने कहा कि बाबा हरदेव सिंह जी का संदेश 'रक्त नालियों में नहीं बल्कि नाड़ियों में बहना चाहिए' को सार्थक करने के लिए श्रद्धालु इस सेवा में अधिक बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं। इस कैंप में संत निरंकारी सेवादल के चंडीगढ़ क्षेत्र के क्षेत्रीय संचालक अपने साथी सेवादारों के साथ मौजूद रहे।