कोरोना के कारण नौ और लोगों की मौत, 152 पाजिटिव केस मिले

कोरोना के कारण वीरवार को नौ लोगों की मौत हो गई व 152 पाजिटिव मामले सामने आए। अनलाक के बाद मौतों का आंकड़ा पाजिटिव मामलों के साथ लगातार बढ़ रहा है। वहीं लाकडाउन के दौरान पाजिटिव मामले तेजी से रिकवर हो रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 06:47 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 06:44 AM (IST)
कोरोना के कारण नौ और लोगों की मौत, 152 पाजिटिव केस  मिले
कोरोना के कारण नौ और लोगों की मौत, 152 पाजिटिव केस मिले

जागरण संवाददाता, होशियारपुर : कोरोना के कारण वीरवार को नौ लोगों की मौत हो गई व 152 पाजिटिव मामले सामने आए। अनलाक के बाद मौतों का आंकड़ा पाजिटिव मामलों के साथ लगातार बढ़ रहा है। वहीं लाकडाउन के दौरान पाजिटिव मामले तेजी से रिकवर हो रहे थे। 15 दिन में 118 लोग कोरोना का शिकार हो चुके हैं और 2170 लोग संक्रमित भी हुए। इसका मुख्य कारण लोगों की लापरवाही है। प्रशासन बार-बार लोगों को गाइडलाइन का पालन करने के लिए चेता रहा है पर कोई मानने को तैयार नहीं है। कुछ ऐसे ही हालात नगर निगम में देखने के लिए मिले। यहां लोग पानी के बिल जमा करवाने के आए थे, लेकिन किसी भी गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। लोगों के चेहरों पर मास्क केवल दिखावे के लिए थे, क्योंकि यह होंठो से भी नीचे थे और न ही फिजिकिल डिस्टेंसिग थी। लोग एक के साथ जुड़कर ऐसे खड़े थे जैसे इस तरह काम तेजी से हो जाएगा।

102 केस शहर के बाहर से

जिले में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 658 हो चुकी है। वहीं पाजिटिव मामले 15745 हो गए। सिविल सर्जन डा. रणजीत सिंह घोतड़ा ने बताया कि 2324 सैंपल लिए गए हैं जबकि 1718 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। नए केसों में शहर से 14, 102 जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों और दूसरे शहरों के 36 हैं। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक 4,15,814 सैंपल लिए गए हैं जिसमें 3,98,290 नेगेटिव हैं। 3402 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं 202 सैंपल इनवैलेड हैं। कोरोना के 981 एक्टिव केस है। राहत की बात यह है कि अब तक 15394 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

इन इलाकों के थे मृतक

कोरोना से मरने वालों में चार महिलाएं व पांच पुरुष हैं। इनकी पहचान पोसी का 55 वर्षीय व्यक्ति, भटोलियां की 77 वर्षीय महिला, माडल कालोनी होशियारपुर का 70 वर्षीय व्यक्ति, टांडा का 55 वर्षीय व्यक्ति, सलवाड़ा की 65 वर्षीय महिला, भूंगा का 70 वर्षीय व्यक्ति, बुड्डाबढ़ का 62 वर्षीय व्यक्ति, हारटा बडला की 74 वर्षीय महिला, बुड्डाबढ़ की 76 वर्षीय महिला के रूप में हुई है।

एक अप्रैल से अब तक केस व मौतें

तारीख मामले मौतें

01 अप्रैल 258 09

02 अप्रैल 183 09

03 अप्रैल 195 06

04 अप्रैल 172 07

05 अप्रैल 195 11

06 अप्रैल 155 07

07 अप्रैल 132 07

08 अप्रैल 115 12

09 अप्रैल 141 06

10 अप्रैल 149 10

11 अप्रैल 125 06

12 अप्रैल 172 08

13 अप्रैल 89 07

14 अप्रैल 195 04

15 अप्रैल 152 09

कुल : 2170 118

chat bot
आपका साथी