शहर में दस नए पार्को व सुंदरीकरण के लिए 8.10 करोड़ व गलियों के निर्माण व रिपेयरिग पर खर्च होंगे 3.95 करोड़

वीरवार को निगम हाउस की बैठक शांतिपूर्ण माहौल में निपट गई। बैठक में 12.5 करोड़ के विकास कार्यो को हाउस ने मंजूरी दी। इसमें 3.95 करोड़ के कार्य निगम द्वारा व 8.10 करोड़ के पंजाब शहरी पर्यावरण सुधार कार्यक्रम के तहत पास किए गए हैं। इन 8.10 करोड़ के साथ शहर का सुंदरीकरण का काम किया जाएगा। इसमें दस पार्क व अन्य इलाके शामिल होगें। 3.95 करोड़ गलियां व उनकी रिपेयरिग व अन्य विकास कार्यों के लिए खर्च किए जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 10:28 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 10:28 PM (IST)
शहर में दस नए पार्को व सुंदरीकरण के लिए 8.10 करोड़ व गलियों के निर्माण व रिपेयरिग पर खर्च होंगे 3.95 करोड़
शहर में दस नए पार्को व सुंदरीकरण के लिए 8.10 करोड़ व गलियों के निर्माण व रिपेयरिग पर खर्च होंगे 3.95 करोड़

जागरण संवाददाता, होशियारपुर : वीरवार को निगम हाउस की बैठक शांतिपूर्ण माहौल में निपट गई। बैठक में 12.5 करोड़ के विकास कार्यो को हाउस ने मंजूरी दी। इसमें 3.95 करोड़ के कार्य निगम द्वारा व 8.10 करोड़ के पंजाब शहरी पर्यावरण सुधार कार्यक्रम के तहत पास किए गए हैं। इन 8.10 करोड़ के साथ शहर का सुंदरीकरण का काम किया जाएगा। इसमें दस पार्क व अन्य इलाके शामिल होगें। 3.95 करोड़ गलियां व उनकी रिपेयरिग व अन्य विकास कार्यों के लिए खर्च किए जाएंगे।

पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि बैठक के दौरान विपक्षी दल के पार्षद हंगामा कर सकते हैं ऐसा नहीं हुआ और बैठक शांत ढंग से चली। हालांकि बीच बीच में विपक्षी दलों के पार्षदों ने कुछ कार्यों पर सवाल उठाए जिन्हें कमिश्नर ने बड़े ध्यान से सुना और उसके लिए एतराज दर्ज करवाने के लिए कहा गया। इस दौरान पार्षद जसपाल चेची, पार्षद ब्रह्मशंकर जिपा व अन्य विपक्षी दलों पार्षदों ने बैठक से पहले अधूरा एजेंडा मिलने का मुद्दा भी उठाया जिसमें निगम प्रशासन ने आने वाले दिनों में सुधार करने के लिए कहा और इस बात पर जोर दिया कि आने वाली बैठक में यह ध्यान रखा जाएगा कि कामों का विवरण साथ दिया जाए। यानी एजेंडा पूरा भेज जाएगा व समय से भेजा जाएगा। पार्किंग रेट बढ़ाने पर उठाई आवाज, डेवलपमेंट चार्ज पर भी जताया विरोध

बैठक में निगम में पार्किंग रेट बढ़ाने पर विरोध जताया गया। पार्षद सुरिदर पाल पोनी ने बताया कि पार्किंग रेट दस रुपये बढ़ाकर सीधे 20 से 50 रुपये करना गलत है। यह सीधा-सीधा आम जनता पर बोझ है। इस दौरान पार्षद मोनिका कत्तना, पार्षद ब्रह्मशंकर जिपा, पार्षद जसपाल चेची ने डेवलपमेंट चार्जों में वृद्धि करने पर भी रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सीधा-सीधा आम जनता पर बोझ है। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन को इस पर विचार करना चाहिए। जहां चार रुपये खर्च था अब चालीस कर दिया गया है जो सरासर आम जनता से धक्का है। वहीं निगम अधिकारियों का तर्क था कि होशियारपुर निगम में सबसे कम रेट थे और 1992 के बाद अब रेटों को बढ़ाया गया है। विरोध जताने वालों का तर्क था कि रेट बढ़ाना समय की मांग है, पर रेट सही ढंग से बढ़ाए जाने चाहिए ताकि आम जनता को महसूस न हो। बैठक केवल चाय पार्टी : पार्षद चेची

इस दौरान वार्ड नंबर 10 के पार्षद जसपाल सिंह चेची ने बताया कि विपक्ष को हाउस में तवज्जों नहीं दी जाती। हमें केवल चाय पिलाने के लिए बुलाया जाता है। यानी चाये पिओ और चलते बनों। चेची ने बताया कि जब भी कोई हम मुद्दा उठाते हैं तो हाउस में हमारे सवालों पर गंभीरता नहीं दिखाई जाती जो सरासर गलत है। विपक्ष पूर्ण बहुमत में है तो इसका मतलब यह नहीं कि उनका मजाक बनाया जाए। हम भी जनता के नुमाइंदे हैं हमारे इलाके की भी कुछ समस्याएं हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने वार्ड में अपने ढंग से काम नहीं करवा सकते। उसमें भी अधिकारियों की धक्केशाही होती है। ईओ को मिलेगी नई सवारी

बजट में ईओ के लिए नई इनोवा के लिए 27 लाख रुपये पास किए गए हैं। इसमें बता दें कि साल 2021-22 के बजट में इसके लिए 40 लाख रुपये का कोटा रखा गया था।

chat bot
आपका साथी