नई शिक्षा नीति से देश में भारतीय भाषाओं का महत्व बढ़ेगा : पूजा शर्मा

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में व्यावसायिक शिक्षा पर जोर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 03:33 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 10:16 PM (IST)
नई शिक्षा नीति से देश में भारतीय भाषाओं का महत्व बढ़ेगा : पूजा शर्मा
नई शिक्षा नीति से देश में भारतीय भाषाओं का महत्व बढ़ेगा : पूजा शर्मा

संवाद सहयोगी, दातारपुर : नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में व्यावसायिक शिक्षा पर जोर दिया गया है। इसके तहत प्राथमिक शिक्षा तीन से पांच वर्ष की होगी। छात्र तीन वर्ष से पांच वर्ष तक की प्री प्राइमरी शिक्षा ग्रहण करेगा। छह वर्ष आयु से पांच वर्ष प्राथमिक विद्यालय व 6, 7, 8वीं कक्षा मिडिल स्कूल में होगी। दैनिक जागरण के साथ चर्चा करते हुए सेंट मेरी स्कूल भटोली दातारपुर की प्रि. पूजा शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए कहा की 9वीं, 10वीं व 11वीं कक्षा उच्च विद्यालय में होगी। उन्होंने कहा मातृभाषा में प्राथमिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा दी जाएगी। इस प्रकार विभिन्न प्रादेशिक भाषाओं का विकास होगा। इससे बच्चे अपनी मां बोली में शिक्षा को भली भांति समझ सकेंगे। उन्होंने कहा 12वीं कक्षा अब स्कूल की बजाय कालेज में होगी।

पूर्व की स्थिति की अपेक्षा इस समय छात्र काफी होशियार, बुद्धिमान, शिक्षित स्तर की काफी समझ रखता है, वे कालेज शिक्षा लेने में सक्षम हैं।

पूजा शर्मा ने कहा नई शिक्षा नीति से देश में भारतीय भाषाओं का महत्व बढ़ेगा। कुल मिलाकर नई शिक्षा नीति में छठी श्रेणी से व्यावसायिक शिक्षा शुरू होगी, आठवीं से छात्र अपनी इच्छा के विषय रख सकेगा। बी.ए. में भी विषय अपनी मर्जी से ले सकेंगे।

उन्होंने कहा यदि किसी की रूचि संगीत में है तो वह विज्ञान के साथ संगीत विषय भी ले सकेंगे। छात्रों को स्कूल, कॉलेज छोड़ने की छूट होगी। उच्च शिक्षा के लिए हरेक जिले में एक ही विश्वविद्यालय होगा। नया अध्यापक प्रशिक्षण बोर्ड बनाया जाएगा जो देश भर के विभिन्न स्तर के अध्यापकों को प्रशिक्षण का प्रबंध करेगा। कालेजों को स्वायत्तता दी जाएगी ताकि वे छात्रों की शिक्षा की जरूरतों को पूरा कर सकें। पूजा शर्मा ने कहा इस प्रकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पूरे देश में छात्रों, अभिभावकों व अध्यापकों के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करेगी। छात्रों की क्षमताओं का संपूर्ण विकास होगा और विद्यार्थियों को रट्टा से मुक्ति मिलेगी।

chat bot
आपका साथी