चुनावों को लेकर विधायक अरोड़ा को सौंपी जाएगी बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने विधायक अरोड़ा के घर पहुंचे चीफमिनिस्टर।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 10:34 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 10:34 PM (IST)
चुनावों को लेकर विधायक अरोड़ा को सौंपी जाएगी बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री
चुनावों को लेकर विधायक अरोड़ा को सौंपी जाएगी बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री

जागरण संवाददाता, होशियारपुर :

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने विधायक अरोड़ा के घर करवाए गए एक सादे समारोह में विधायक अरोड़ा को कैबिनेट में बदलाव के बाद मंत्री पद से हटाने के बारे में साफ किया। उन्होंने कहा कि विधायक अरोड़ा को हाईकमान चुनावों के दौरान बड़ी जिम्मेदारी सौंपने की इच्छुक है। फगवाड़ा में हुए उपचुनावों के दौरान विधायक अरोड़ा ने जिस तनहेदी से और लग्न से काम किया वह एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि फगवाड़ा की जीत विधायक अरोड़ा के बेहतरीन प्रबंधन का ही नतीजा था, जिसके चलते एक बार फिर आने वाले दिनों में चुनावों के मद्देनजर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान विधायक सुंदर शाम अरोड़ा के प्रबंधन से बहुत प्रभावित है। चुनाव नजदीक हैं और उसी प्रबंधन को देखते हुए जल्द ही अरोड़ा की इस इलाके की चुनाव संबंधी डोर सौंप दी जाएगी। सुंदर शाम अरोड़ा यदि कैबिनेट में रहते तो इलाके में चुनाव संबंधी मैनेजमैंट नहीं कर पाते। पार्टी के लिए लग्न समर्पण भावना व पार्टी के लिए दिन रात एक करना विधायक अरोड़ा का एक खास गुण है। यही नगर निगम के चुनावों में भी देखने को मिला था और होशियारपुर नगर निगम के चुनावों में पार्टी ने जीत हासिल की बल्कि भारी बहुमत से जीत हासिल की। 50 में से 43 सीटों पर जीत हासिल कर नगर निगम में फतेह का ध्वज फहराना अपने आप में एक बड़ी बात है। जिसके चलते उन्हें फिर मैदान में उतारा जाएगा ताकि पार्टी के वर्करों को एकजुट कर बढि़या कमान के जरिए कंट्रोल किया जा सके। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विधायक अरोड़ा इस बार भी एतिहास दोहाराएंगे। उन्होंने कहा कि जो बाकी विधायक भी मंत्री पद से हटाए गए हैं उन्हें भी चुनावों के मद्देनजर अपने अपने इलाकों में जिम्मेदारी सौंप कर उतारा जाएगा।

chat bot
आपका साथी