कंजक पूजन कर दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

शक्ति का स्वरूप नारी स्वयं अपने भाग्य की विधाता बन सकती है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 03:05 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 03:05 PM (IST)
कंजक पूजन कर दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश
कंजक पूजन कर दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

जागरण टीम, होशियारपुर : शक्ति का स्वरूप नारी स्वयं अपने भाग्य की विधाता बन सकती है। कंजक के रूप में पूजे जाने वाली नारी आज भी कई राक्षसी ताकतों का सामना कर रही है, ऐसे में जरूरत है नारी को अपनी अंदरूनी ताकत को जगाने की और समाज को दुर्गा का रूप दिखाने की। उपरोक्त शब्द भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष नीति तलवाड़ ने सरकारी स्कूल बहादुरपुर में नवरात्रों के उपलक्ष्य पर कंजक पूजन के माध्यम से बच्चियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कहे। नीति तलवाड़ ने कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपना स्थान बनाया है, उसके बावजूद कहीं ना कहीं वह समाज की दरिदगी का शिकार हो रही है, उन्होंने कहा यह बात और भी चिताजनक है की एक महिला ही महिला के खिलाफ होने वाली हिंसा का पात्र बनती है। उन्होंने कहा कि बेशक समय बदल चुका है फिर भी महिलाओं को अपने अधिकारों की रक्षा हेतु मां दुर्गा का रूप धारण करना ही होगा। तलवाड़ ने कहा कि पुरुष प्रधान समाज की धारणा बेशक खत्म हो चुकी है, पर फिर भी महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई सहारों की जरूरत पड़ ती है, इसलिए समाज को चाहिए कि जगत जननी की उपेक्षा न करें और समाज में समरसता बनी रहे उसके लिए औरत को उसका बनता सत्कार दें इस मौके पर कंजक पूजन के माध्यम से समाज को संदेश दिया गया कि जिस घर में देवी की पूजा होती है उस घर पर कभी भी दुष्ट शक्तियां प्रभावी नहीं होती।

इस मौके पर दिलबाग सिंह बागी, उषा, किरण सूद, मुस्कान अग्निहोत्री, गुरविदर कौर, संदीप कौर, अंजना शर्मा, संतोष राणा व अन्य महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद थी।

chat bot
आपका साथी