श्री गुरु रविदास जी महाराज जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित निकाला नगर कीर्तन

महान संत एवं समाज सुधारक गुरु रविदास महाराज के प्रकाशोत्सव पर गांव नगर में नगर कीर्तन सजाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 10:21 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 10:21 PM (IST)
श्री गुरु रविदास जी महाराज जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित निकाला नगर कीर्तन
श्री गुरु रविदास जी महाराज जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित निकाला नगर कीर्तन

संवाद सहयोगी, दातारपुर

महान संत एवं समाज सुधारक गुरु रविदास महाराज के प्रकाशोत्सव पर गांव नगर में नगर कीर्तन सजाया गया। बाद दोपहर निकाला गया। नगर कीर्तन गांव नगर से शुरू होकर बाबा लाल दयाल आश्रम दातारपुर, डाकघर, देपुर सोसायटी, मुख्य बाजार, दशहरा मैदान, गजानन चौक,बस स्टैंड दातारपुर नजदीक कंडी नहर होते हुए वापस नगर पहुंचा। नगर कीर्तन में सुंदर झांकियां सजाई गई और कीर्तन करते हुए श्रद्धालु रविदास महाराज के जयकारे लगाते हुए माहौल को पावन एवं भक्ति से ओत-प्रोत बना रहे थे। यात्रा के रास्ते में जगह-जगह स्वागत गेट बनाए गए थे। इस अवसर पर रविदास सभा के प्रधान मुकेश कुमार, करतारा राम,राम चंद्र, रखा राम, अजीत सिंह, अमरनाथ, महिदर सिंह, राजिदर सिंह, गुरविदर सिंह, गगनदीप सिंह,ओम प्रकाश, राम आसरा,राज सिंह, कृष्ण संधु, आशा रानी सरपंच इलाके के सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी