देश के ज्यादातर लोग सीएए के साथ : शंभू नाथ

श्री गायत्री ब्राह्मण परिषद की बैठक रामगढ़ कुल्लियां के शिव मंदिर में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 05:13 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jan 2020 05:13 PM (IST)
देश के ज्यादातर लोग सीएए के साथ : शंभू नाथ
देश के ज्यादातर लोग सीएए के साथ : शंभू नाथ

संवाद सहयोगी, मुकेरियां: श्री गायत्री ब्राह्मण परिषद की बैठक रामगढ़ कुल्लियां के शिव मंदिर में हुई। इसकी अध्यक्षता श्री बृजनंदन शास्त्री ने की। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता शंभू नाथ भारती मोजोवाल शामिल हुए। भारती ने कहा कि देश के ज्यादातर लोग नागरिकता संशोधन अधिनियम के पक्ष में हैं, क्योंकि यह कानून नागरिकता छीनने का नहीं बल्कि नागरिकता देने का कानून है। पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बंगलादेश आदि मुस्लिम देशों में जिन गैर-मुस्लिम अल्पसंख्यकों को धर्म के आधार पर मानसिक, शारीरिक एवं धार्मिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। यह कानून उन्हें नागरिकता देने के लिए है।

भारती ने परिषद के पदाधिकारियों को सीएए के पक्ष में घर-घर जाकर प्रचार करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष पं. राकेश शर्मा, बिल्लू, महामंत्री पंडित संजीव शर्मा, सचिव पंडित चंदन शर्मा, पंडित सूरज एवं अमित शर्मा, कोषाध्यक्ष पंडित नरेश शर्मा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी