मोदी सरकार किसानों की हितैषी: विजय पठानिया

जेएनएन होशियारपुर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय पठानिया जिला उपाध्यक्ष सतीश बावा देहाती मंडल के महामंत्री सुखबीर सिंह ने जारी प्रेस नोट में मोदी सरकार द्वारा पास किए गए कृषि बिलों का समर्थन किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 05:59 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 05:59 PM (IST)
मोदी सरकार किसानों की हितैषी: विजय पठानिया
मोदी सरकार किसानों की हितैषी: विजय पठानिया

जेएनएन, होशियारपुर

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय पठानिया, जिला उपाध्यक्ष सतीश बावा, देहाती मंडल के महामंत्री सुखबीर सिंह ने जारी प्रेस नोट में मोदी सरकार द्वारा पास किए गए कृषि बिलों का समर्थन किया है। उन्होंने किसानों को विपक्षी पार्टियों के हाथों गुमराह होने से बचने की सलाह दी है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा सदैव किसान हितैषी रही है। किसानों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए व बिचौलियों के चंगुल से बचाने के लिए यह बिल लाए गए हैं। विपक्षी पार्टियां आप, कांग्रेस और अकाली दल पंजाब में 2022 के चुनावों के लिए अपनी राजनीतिक दुकान सजाने की तैयारी कर रहे हैं। इसी कृषि कानून को केंद्र की तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार ने समर्थन किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने स्पष्ट रूप से घोषणा कर दी है कि इस कानून से न तो मंडीकरण खत्म होगा और ना ही एमएसपी खत्म होगी, वह जैसे थी, वैसे ही रहेगी। इस कानून से किसान स्वतंत्र रूप से अपनी फसल अपनी मर्जी के अनुसार देश के किसी भी कोने में, किसी को भी बेच सकेगा। भाजपा नेताओं ने किसान जत्थेबंदियों से अपील की है कि विपक्षी पार्टियों के हाथों गुमराह ना हों।

भाजपा सरकार का तो एक ही नारा किसान हमारा : भाजपा नेताओं ने कहा कि जब से मोदी सरकार केंद्र में आई है। उसने छोटे से छोटे किसान के भी अकाउंट में छह हजार प्रति वर्ष डालने शुरू कर दिए हैं। किसान व उसके परिवार का मुफ्त 500000 का बीमा भी करवाना शुरू कर दिया है। इस तरह की उपलब्धियों को देखते हुए विपक्षी पार्टियां अपना आपा खो बैठी हैं।

chat bot
आपका साथी