माडर्न ग्रुप आफ कालेज ने लांच किया शाही रेस्टोरेंट

प्रो. गुरप्रीत सिंह व प्रो. राहुल ठाकुर ने बताया कि होटल मैनेजमेंट केवल व्यंजन बनाने तक ही सीमित नहीं है बल्कि होटल और रेस्तरां के अन्य महत्वपूर्ण विषयों - हाउसकीपिग खाद्य उत्पादन टाइम कीपिग और फ्रंट डेस्क सेवाओं पर भी गहन जानकारी प्रदान करता है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 11:16 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 11:16 PM (IST)
माडर्न ग्रुप आफ कालेज ने लांच किया शाही रेस्टोरेंट
माडर्न ग्रुप आफ कालेज ने लांच किया शाही रेस्टोरेंट

संवाद सहयोगी, मुकेरियां : माडर्न ग्रुप आफ कालेज पंडोरी भगत ने होटल मैनेजमेंट विभाग के प्रो. गुरप्रीत सिंह और प्रो. राहुल ठाकुर के कुशल नेतृत्व में शाही रेस्टोरेंट लांच किया है। इस मौके पर प्रो. गुरप्रीत सिंह व प्रो. राहुल ठाकुर ने बताया कि होटल मैनेजमेंट केवल व्यंजन बनाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि होटल और रेस्तरां के अन्य महत्वपूर्ण विषयों - हाउसकीपिग, खाद्य उत्पादन, टाइम कीपिग और फ्रंट डेस्क सेवाओं पर भी गहन जानकारी प्रदान करता है। इसी का नमूना है कालेज के होटल मैनेजमेंट विभाग की तरफ से खोला गया शाही रेस्टोरेंट। इसमें बच्चों को उपर्युक्त सारे गुण सिखाए जाएंगे। इस मौके पर कालेज की प्राचार्य डा. विजेता शर्मा व स्टाफ ने व्यंजनों का लुत्फ उठाया। होटल मैनेजमेंट विभाग की प्रशंसा करते हुए कालेज की प्राचार्य डा. विजेता शर्मा ने कहा कि कालेज होटल मैनेजमेंट विभाग अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। यहां बच्चों को होटल मैनेजमेंट के अपने सपने को साकार करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। अपने सपनों की सफलता के लिए बच्चों को कालेज में चल रहे होटल मैनेजमेंट और केटरिग टेक्नोलाजी के कोर्स को चुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि होटल मैनेजमेंट से जुड़ी सभी शिक्षा प्रेक्टिकल की जाती है ताकि बच्चों को रोजगार और स्वरोजगार मिल सके। इस अवसर पर प्रो. परविदर सिंह, प्रो. सुखजिदर सिंह, प्रो. इकबाल सिंह, प्रो. जसप्रीत सिंह सहित संबंधित विभाग के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी