कृषि सुधार कानूनों के विरोध में मार्च निकालकर किया लामबंद

मार्च निकाल कृषि सुधार कानूनों के विरोध में किया जागरूक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 05:14 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 05:56 PM (IST)
कृषि सुधार कानूनों के विरोध में मार्च निकालकर किया लामबंद
कृषि सुधार कानूनों के विरोध में मार्च निकालकर किया लामबंद

संवाद सहयोगी, टांडा उड़मुड़ : खेती कानूनों के खिलाफ दोआबा किसान कमेटी की ओर से चौलांग टोल प्लाजा पर लगाया गया धरना शनिवार को 355 वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर खेती कानूनों के खिलाफ 27 सितंबर के भारत बंद आंदोलन के लिए इलाका निवासियों को लामबंद करने के लिए टोल प्ला•ा से मार्च निकाला गया। प्रधान जंगवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में निकाले गए मार्च में शामिल किसान नेताओं ने खेती कानूनों को लाने वाली मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसान नेताओं पृथपाल सिंह गोराया, सतपाल सिंह मिर्जापुर, जरनैल सिंह किराला, रतन सिंह खोखर, अमरजीत सिंह कुराला, हरभजन सिंह रायपुर, गुरमिदर सिंह, हरदीप खुड्डा, जगतार सिंह बसी ने अनाजमंडी दारापुर बाईपास, मेन बाजार, शिमला पहाड़ी रोड, सरकारी अस्पताल चौंक, रेलवे स्टेशन चौंक, ढाहीद चौक से होते हुए इलाके के किसान, मजदूरों, दुकानदारों, तथा अलग अलग वर्ग के लोगों को अन्न दाताओं के संघर्ष में साथ देते हुए भारत बंद को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर सरपंच हरदियाल सिंह, निरंजन सिंह, नवदीप सिंह, कुलवीर जौड़ा, गोल्डी बद्धन, दीप नंगल, महंगा सिंह ढट्ट, जैला रावां, मनदीप सिंह, बूटा सिंह खख, कुलवंत जौहल, दीदार सिंह, जसप्रीत सिंह, कुलविदर सिंह, स्वर्ण सिंह, अमरीक सिंह, सुरिदर सिंह, शिदा इत्यादि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी