गोलोवाल में 2.3 करोड़ की लागत से बने पुल का विधायक ने किया उद्घाटन

दसूहा के गांव गोलोवाल में दसूहा विधायक अरुण डोगरा ने 2.3 करोड़ से बना पुल जनता को सौंपा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 05:09 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 05:09 PM (IST)
गोलोवाल में 2.3 करोड़ की लागत से बने पुल का विधायक ने किया उद्घाटन
गोलोवाल में 2.3 करोड़ की लागत से बने पुल का विधायक ने किया उद्घाटन

संवाद सहयोगी, दसूहा : दसूहा के गांव गोलोवाल में दसूहा विधायक अरुण डोगरा ने 2.3 करोड़ रुपये की लागत के साथ बने पुल का उद्घाटन किया। इसके साथ ही दसूहा विधायक की तरफ से 43 लाख की लागत के साथ तैयार की गई लिंक रोड और 32 लाख रुपये की दो नए लिक रोड का नींव पत्थर भी रखा गया।

इस मौके पर विधायक अरुण डोगरा की तरफ से अपने संबोधन में कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी का नेतृत्व में विकास कामों में पंजाब बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। पंजाब के लोगों की समस्याओं का हल करने में कांग्रेस पार्टी बहुत ही मुश्तैदी के साथ अपना रोल अदा कर रही है। दसूहा हलके विकास कामों के लिए किसी किस्म की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। दसूहा हलके का सर्वपक्षीय विकास किया जा रहा है। इस मौके गांव के सरपंच की तरफ से हलका विधायक का धन्यवाद किया। इस मौके ब्लाक कांग्रेस प्रधान परविदर बिट्टू, चेयरमैन नरिदर कुमार टप्पू, चेयरमैन जरनैल सिंह बिल्ला, सुखी सरपंच, बलदेव सिंह, हरी, बिल्ला समिति सदस्य गालोवाल, विनोद बिस्सो चक्क, दलजीत सिंह, किशन देव खोसला, सुच्चा गालोवाल, सैलो राम नंबरदर, किशन लाल भट्टी, सुच्चा सिंह, हरजीत सिंह सोढी, माना सरपंच, और नगर निवासी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी