विधायक डोगरा ने वितरण किए विकास कार्यों के चेक

विधायक दसूहा अरुण डोगरा ने अपने विभिन्न क्षेत्रों के दौरे के दौरान की विकास कार्यों के चेक वितरण किए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 04:23 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 04:23 PM (IST)
विधायक डोगरा ने वितरण किए विकास कार्यों के चेक
विधायक डोगरा ने वितरण किए विकास कार्यों के चेक

संवाद सहयोगी, दसूहा : विधायक दसूहा अरुण डोगरा ने अपने विभिन्न क्षेत्रों के दौरे के दौरान की विकास कार्यों के चेक वितरण किए। इस मौके पर वबीडीपीओ दफ्तर दसूहा में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने इलाके की 37 पंचायतों को तकरीबन एक करोड़ 66 लाख रुपये के चेक वितरित किए, जिन्हें अलग-अलग गांवों के सरपंचों ने प्राप्त किया। इसके उपरांत गांव सगलां'जलोटा, सज्जनां, सदरपुर, नारायण गढ़ में भी विधायक अरुण डोगरा ने विकास कार्यों के अनावरण करने के साथ-साथ नींव पत्थर भी रखे।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दसूहा में जितना विकास इन साढ़े चार वर्षों में हुआ है। उतना तो पिछली अकाली - भाजपा सरकार ने अपने दस सालों के कार्यकाल में भी नहीं किया था। अब ग्रामीण क्षेत्रों में लाइटिग के लिए फंड जारी किया जा चुका है। उन्होंने किसान मजदूरों को लोन के चेक भी वितरित किए। इस अवसर पर सोसायटी अध्यक्ष संसार सिंह, सरपंच दविदर सिंह, मास्टर धर्मेंद्र सिंह जलोटा, त्रिलोचन सिंह, डा. जसपाल सिंह, सैक्टरी अमनदीप सिंह व परमिदर सिंह रिम्पी विशेष रूप से उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी