पद से त्यागपत्र देकर आरोपों का सामना करें अरोड़ा : बाली

125 करोड़ के भूमि घोटाले पर एडवोकेट जनरल पंजाब की रिपोर्ट आते ही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह को चाहिए तो यह था कि कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को तुरंत मंत्री पद से हटाते। इस पर पारदर्शिता दिखाकर कार्रवाई करते।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Aug 2021 04:29 PM (IST) Updated:Wed, 25 Aug 2021 05:58 AM (IST)
पद से त्यागपत्र देकर आरोपों का सामना करें अरोड़ा : बाली
पद से त्यागपत्र देकर आरोपों का सामना करें अरोड़ा : बाली

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : 125 करोड़ के भूमि घोटाले पर एडवोकेट जनरल पंजाब की रिपोर्ट आते ही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह को चाहिए तो यह था कि कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को तुरंत मंत्री पद से हटाते। इस पर पारदर्शिता दिखाकर कार्रवाई करते। दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं किया गया। इससे विरोधियों को भी मौका मिल गया। यह बात संघर्ष कमेटी की बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष कर्मवीर बाली ने कही। बाली ने कहा कि आग लगती है तो धुंआ उठता ही है। पूर्व मंत्री बीर दविदर ने लोकपाल को प्रमाण सहित याचिका दी। लोकपाल ने भ्रष्टाचार की गंभीरता को देखते हुए कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को नोटिस जारी कर दिया। इसके अलावा ईडी विभाग भी अपने स्तर पर जांच कर रहा है। उद्योग विभाग के दो इंजीनियर विभाग से मिल रही धमकियों के कारण पुलिस प्रोटेक्शन की मांग कर रहे हैं क्योंकि वह भी घोटाले का विरोध कर रहे है। अकाली नेता विक्रमजीत सिंह मजीठिया भी इस बारे में मोर्चा खोल चुके हैं। इस घपले को लेकर आम आदमी पार्टी भी कैबिनेट मंत्री के इस्तीफे को लेकर दबाव बना रही है। बाली ने कहा कि होशियारपुर में मंत्री अपनी बंदूक लोगों के कंधे पर चलाते हुए मसले को उलझाने का प्रयास न करें और पद से त्यागपत्र देकर अपने पर लगे आरोपों का सामना करें। कांग्रेस के मंत्रियों के भ्रष्टाचार को देखते हुए लोग अब कांग्रेस को भ्रष्टाचार की सरकार कहने लग गए हैं। इस मौके पर उपाध्यक्ष नीरज शर्मा, सचिव निर्मल सिंह, विद्याभूषण, उत्तम सिंह, सुरेश कुमार, गुड्डू सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी