मजदूर संघ ने दसूहा को जिला बनाने के लिए पीएम के नाम दिया मांग पत्र

दसूहा को जिला बनाने की मांग को लेकर सोमवार को भारतीय मजदूर संघ ने विजय शर्मा की अगुवाई में मांग पत्र प्रधानमंत्री के नाम भाजपा देहाती के जिला प्रधान संजीव मिन्हास को दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 07:36 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 05:30 AM (IST)
मजदूर संघ ने दसूहा को जिला बनाने के लिए पीएम के नाम दिया मांग पत्र
मजदूर संघ ने दसूहा को जिला बनाने के लिए पीएम के नाम दिया मांग पत्र

संवाद सहयोगी, गढ़दीवाला : दसूहा को जिला बनाने की मांग को लेकर सोमवार को भारतीय मजदूर संघ ने विजय शर्मा की अगुवाई में मांग पत्र प्रधानमंत्री के नाम भाजपा देहाती के जिला प्रधान संजीव मिन्हास को दिया। उन्होंने बताया, विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह व हलका विधायक अरुण डोगरा ने दसूहा की जनता से वादा किया था कि पंजाब में कांग्रेस सरकार बनने पर दसूहा को जिला बनाया जाएगा। लेकिन अफसोस की बात है कि पंजाब सरकार का अंतिम कार्यकाल है, बावजूद इसके अभी तक जनता से किए वादे को पूरा नहीं किया गया। मांग पत्र के जरिए उन्होंने कहा कि दसूहा एक बड़ी तहसील है और धार्मिक रूप में पांडवों की नगरी है। यहां छठे गुरु हरगोबिद सिंह के चरण छोह प्राप्त गुरद्वारा गरना साहिब भी मौजूद है। इसके अलावा दसूहा मैदानी, बेट और कंडी एरिया के बिल्कुल मध्य बसा हुआ है। यहां के लोगों को अपने काम करवाने के लिए लगभग 80 किलोमीटर की दूरी तय करके होशियारपुर जाना पड़ता है। भाजपा देहाती के जिला प्रधान संजीव मिन्हास ने मजदूर संघ के पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि दसूहा को जिला बनाने की मांग केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश के ध्यान में लाकर केंद्र सरकार को दखल करने की अपील करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि झूठे वादे कर सत्ता में काबिज हुई कांग्रेस के खिलाफ जनता में रोष पाया जा रहा है। इस अवसर पर विजय शर्मा के साथ अशोक कुमार भट्टी, सौरव सिंह, सतीश कुमार, निर्मल सिंह, दीपक शर्मा, राम प्रकाश, जसवीर सिंह व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी