विदेश के झांसे में की शादी, ससुराल परिवार को लगाया 38 लाख का चूना, मां बेटी पर मामला दर्ज

झांसा में लेकर शादी करने विदेश में सेटल होने के बाद धोखा देने के मामले में मुकेरियां पुलिस ने मां-बेटी पर मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 07:56 PM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 07:56 PM (IST)
विदेश के झांसे में की शादी, ससुराल परिवार को लगाया 38 लाख का चूना, मां बेटी पर मामला दर्ज
विदेश के झांसे में की शादी, ससुराल परिवार को लगाया 38 लाख का चूना, मां बेटी पर मामला दर्ज

जागरण संवाददाता, होशियारपुर

झांसा में लेकर शादी करने, विदेश में सेटल होने के बाद धोखा देने के मामले में मुकेरियां पुलिस ने मां-बेटी पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला मुकेरियां के गांव माखा में रहने वाले रिटायर्ड सूबेदार मेजर बलकार सिंह के बयान पर दर्ज किया है। आरोपितों की पहचान सुषमा पत्नी चैन सिंह व उसकी बेटी हीना पुत्री चैन सिंह निवासी डल्ला गोरिया, तिब्बडी, गुरदासपुर के रूप में हुई है। आरोपित हीना ने अपनी मां सुषमा के साथ मिलकर अपने ससुरालियों से लगभग 38 लाख की धोखाधड़ी की है। इसमें वह खुद तो पुर्तगाल सेटल हो गई वहीं अपने भाई जीवन को भी कनाडा में सैटल करवाने में कामयाब रही। पुर्तगाल जाने के बाद हीना ने एक अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध बना लिए और पति को छोड़ दिया। जब पीड़ित परिवार ने अपने लगाए गए पैसे वापस मांगे तो आरोपित पैसे देने में मुकर गईं और उल्टा धमकियां देनी शुरु कर दी है। जिस पर परिवार ने पुलिस को शिकायत दी।

बेटे को विदेश में सैटल करने के चक्कर में फंसा परिवार

बलकार सिंह ने बताया कि वह साल 2012 में भारतीय सेना में से बतौर सूबेदार मेजर के पद से रिटायर्ड हुए थे। उन्होंने बताया कि उनका बेटा विनोद जोकि विदेश में जाना चाहता था और अमेरिका में फाईल लगाई हुई थी। पर कामयाब नहीं हुआ। इसके बाद बेटे ने कनाडा में कागज लगाए पर सफलता नहीं मिली। इस बीच सुषमा देवी जिसे पता था कि रिटायर्डमेंट के दौरान बलकार को लगभग 50 लाख मिले हैं ने बिचौलिया डालकर यह कहकर अपनी बेटी का रिश्ता करवाया कि उनकी बेटी पढ़ी हुई है और आप बेटे की शादी करवा दें और आईलेट्स के बाद बेटी व बेटा विदेश आराम से जा सकते हैं। सुषमा के झांसे में आकर उन्होंने अपने बेटे की शादी सुषमा के बेटी हीना से करवा दी। शादी के बाद जैसे तैसे उन्होंने अपने बेटे विनोद व बहु हीना को विदेश भेज दिया। पहले उन्होंने न्यूजीलैंड की ट्राई की व बाद में कनाडा की परंतु आखिरकार फ्रांस का वीजा लगा। विनोद व हीना जिसके बाद फ्रांस चले गए। फ्रांस जाने के बाद वहां से दोनों पुर्तगाल चले गए। जहां पर हीना चूंकि पढ़ी लिखी थी को एक माल में नौकरी मिल गई और विनोद फील्ड जाब में लग गया। इस दौरान हीना व सुषमा ने गुहार लगाई की जीवन जोकि हीना का भाई था उसे कनाडा भिजवा दें कनाडा पहुंच कर वह पुर्तगाल से अपने जीजा विनोद व बहन हीना को बुला लेगा। जिसके बाद उन्होंने पैसे लगाकर कनाडा भेज दिया। जैसे ही जीवन कनाडा पहुंचा हीना व सुषमा के तेवर बदलने शुरू हो गए। इस बीच उन्होंने पता चला कि हीना का पुर्तगाल में ही किसी और व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध बन गया है। जब उन्होंने विरोध जताया तो हीना ने विनोद पर पुर्तगाल में ही केस कर दिया।

पैसे वापस मांग तो देने लगे धमकियां

बलकार सिंह ने बताया कि जब सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया तो उन्होंने मामला रफा दफा करने के लिए यह कहा कि जो पैसे हीना व जीवन को विदेश भेजने के लिए लगे हैं जोकि लगभग 38 लाख हैं वापस कर दें। हीना जिसके साथ रहना चाहती है उसके साथ रहे तो पैसे देने की बजाए सुषमा धमकियां देने लगी। जिस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दे दी। शिकायत के बाद खुला दो नामों पर आइडी बनाने का मामला

बलकार सिंह ने बताया कि शिकायत देने के बाद सुषमा ने बड़ी चालाकी से पुलिस को उलझाना शुरु कर दिया। उसने एक आधार कार्ड पुलिस को दिखाया जिस पर उनका नाम त्रिशला देवी था। जिसके बाद उन्होंने त्रिशला देवी के नाम पर शिकायत दे दी तो सुषमा देवी ने अपना सुषमा देवी के नाम का आधार कार्ड पेश कर दिया। वह काफी समय तक पुलिस को इसी चक्कर में उलझाती रही। बाद में जब बात खुली तो पता चला कि सुषमा देवी दो नाम के आधार कार्ड बनाए हुए है। जीवन के जन्म सर्टीफिकेट पर उसका नाम त्रिशला देवी है और हीना के जन्म सर्टीफिकेट पर उसका नाम सुषमा देवी है। कोर्ट के आदेशों पर हुआ मामला दर्ज

बलकार सिंह ने बताया कि वह पिछले एक साल से इसी चक्कर में भटक रहा था। पुलिस भी दो नामों के चक्कर में अपना पल्ला झाड़ रही थी। थक हार कर उसने हाईकोर्ट में अपील की और हाईकोर्ट के निर्देशों पर पुलिस ने जांच करने के बाद सुषमा देवी व उसकी बेटी हीना पर धोखाधड़ी व सरकारी आईडी गलत तरीके से बनाने का मामला दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी