चार वर्षीय कमाक्षी खुल्लर को किया सम्मानित

इंडिया बुक आफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवाने वाली मुकेरियां निवासी नन्ही कमाक्षी खुल्लर जो कि मात्र चार साल 10 माह की है को सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 10:44 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 10:44 PM (IST)
चार वर्षीय कमाक्षी खुल्लर को किया सम्मानित
चार वर्षीय कमाक्षी खुल्लर को किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, मुकेरियां : मुकेरियां के वार्ड नंबर नौ की पार्षद डा. मधुमिता के नेतृत्व में करवाचौथ व्रत पर कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें लोकल बाडी सेल भाजपा के प्रदेश सचिव विक्की अरोड़ा विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने महिलाओं को करवाचौथ पर्व की शुभकामनाएं दी। वहीं इंडिया बुक आफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवाने वाली मुकेरियां निवासी नन्ही कमाक्षी खुल्लर जो कि मात्र चार साल 10 माह की है, को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव विक्की अरोड़ा एवं वार्ड की पार्षद डा. मधुमिता ने कामाक्षी के पिता साहिल खुल्लर, माता दीपिका खुल्लर, दादा वरिदर खुल्लर, दादी पूजा खुल्लर को बधाई देते हुए कहा कि यह मुकेरियां क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत ही सम्मान की बात है। इतनी छोटी आयु में बेटी ने अपने माता पिता के साथ-साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया। सिर्फ पांच मिनट 10 सेकेंड में 41 कविताएं सुनाकर व 60 जी के सवालों के बड़ी कुशलता से जवाब देकर उसने यह सम्मान हासिल किया। इस मौके पर पूजा खुल्लर, रमन अरोड़ा, नीरू अरोड़ा, काजल ओहरी, मेघा ओहरी, सुषमा सचदेवा, रेखा अग्रवाल, संजू अग्रवाल आदि उपस्थित थे। खेलों में हिस्सा लेने से मानसिक व शारीरिक मजबूती मिलती है: निर्मल सिंह

संवाद सहयोगी, दातारपुर : स्थानीय गांव नौशहरा में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बारिश के कारण रविवार को सभी मुकाबले स्थगित रहे। जिला खेल विग के अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय पहलवान निर्मल सिंह आसफपुर ने प्रतियोगिता में विशेष रूप से भाग लिया और क्लब का समर्थन किया। इस अवसर पर बोलते हुए निर्मल सिंह ने कहा कि हमें शिक्षा के अलावा खेलों में भी रुचि लेनी चाहिए। क्योंकि खेल हमें मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं। खेल हमें अनुशासित जीवन देते हैं। उन्होंने लोगों से आम आदमी पार्टी की नीतियों पर भी चर्चा की। इस अवसर पर दर्शन सिंह, किशोरी लाल, राकेश कुमार, शिव कुमार, राम सिंह, अजय कुमार और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी