कानूनी सेवा अथारिटी ने गांवों में लोगों को किया जागरूक

नेशनल लॉ सर्विसे अथारिटी (नालसा) नई दिल्ली की ओर से चलाए जा रहे प्रोग्राम के तहत कार्यक्रम करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 03:52 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 03:52 PM (IST)
कानूनी सेवा अथारिटी ने गांवों में लोगों को किया जागरूक
कानूनी सेवा अथारिटी ने गांवों में लोगों को किया जागरूक

जागरण टीम, होशियारपुर : नेशनल लॉ सर्विसे अथारिटी (नालसा), नई दिल्ली की ओर से चलाए जा रहे पैन इंडिया जागरूकता व आउटरीच प्रोग्राम (दो अक्टूबर से 14 नवंबर) 'आजादी का अमृत महोत्सव' संबंधी निश्शुल्क कानूनी सहायता की स्कीमों के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला प्रोग्राम अधिकारी के सहयोग से आंगनवाड़ी वर्करों ने 54 गांवों में डोर टू डोर अभियान का आयोजन किया, जिसमें 3300 लोग शामिल हुए। इसी तरह जिला विकास व पंचायत अधिकारी के सहयोग से 133 विभिन्न ग्राम पंचायतों में सचिव व सरपंचों की ओर से लोगों को जागरुक किया गया, जिसमें 7055 लोगों ने हिस्सा लिया। सीजेएम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी के सहयोग से 126 लीगल लिटरेसी क्लबों में 6500 विद्यार्थियों को लोक अदालतों व मिडिएशन के लाभ, निश्शुल्क वकील की सेवाएं, निश्शुल्क कानूनी सहायता लेने के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा दुर्गा पूजा के मौके पर मंदिरों में पैरा लीगल वालंटियरों की ओर से पंफ्लेट्स बांट कर लोगों को विभाग की ओर से चलाई जा रही निश्शुल्क कानूनी सहायता व कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया।

chat bot
आपका साथी