वकीलों को जल्द मिलेंगे नए चैंबर, कम्युनिटी हाल भी होगा जनसमर्पित : अरोड़ा

जिला लीगल सेल की विशेष बैठक जिला बार एसोसिएशन प्रधान पलविदर सिंह घुम्मण की अध्यक्षता में रविवार को होटल रोयल प्लाजा में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 06:23 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 05:35 AM (IST)
वकीलों को जल्द मिलेंगे नए चैंबर, कम्युनिटी हाल भी होगा जनसमर्पित : अरोड़ा
वकीलों को जल्द मिलेंगे नए चैंबर, कम्युनिटी हाल भी होगा जनसमर्पित : अरोड़ा

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : जिला लीगल सेल की विशेष बैठक जिला बार एसोसिएशन प्रधान पलविदर सिंह घुम्मण की अध्यक्षता में रविवार को होटल रोयल प्लाजा में हुई। इसमेंजिला लीगल सेल की इकाई का चुनाव किया गया। चेयरमैन लीगल सेल पंजाब गुरतेज सिंह ग्रेवाल संगरूर से साथियों के साथ यहां विशेष रूप से पहुंचे। चेयरमैन लीगल सेल गुरतेज सिंह का स्वागत कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने पुष्पगुच्छ देकर किया। अरोड़ा ने ने वकीलों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दिनों हुए नगर निगम चुनाव में कांग्रेस हाईकमान की तरफ से पहली बार पांच वकीलों को मैदान में उतारा जिनमें चार वकील चुनाव जीत कर नगर निगम कार्यालय में प्रवेश कर गए। अरोड़ा ने बताया कि कचहरी में पूरी तनदेही से फर्ज निभा रहे इन वकीलों के कंधों पर अब जनता की सेवा करने की भी जिम्मेदारी आ गई है। अरोड़ा ने कहा कि कुछ ही दिनों में नए चैंबर जो कांग्रेस सरकार की तरफ से तैयार किए गए थे, को वकीलों को दे दिए जाएंगें। इसके साथ ही सात करोड़ की लागत से तैयार सर्विस क्लब के पास कम्युनिटी हाल भी लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। यहां पर मध्यम वर्ग के साथ निचले वर्ग के लोग भी बच्चों की शादी सही तरीके से कर सकेंगे।

सर्बजीत सहोता को बनाया जिला प्रधान

इस दौरान कांग्रेस लीगल सेल की जिला इकाई का गठन भी किया गया। इसमें सर्बजीत सहोता को जिला प्रधान, गोबिद जसवाल को महासचिव, बलजिदर सिंह हुंदल जिला सीनियर मीत प्रधान, अजय वालिया, एपीएस मठोन, रिपुदमन भाटिया, अमनिदर कलेर, हरकमल सहोता, सूरज कुमार (सभी उप प्रधान), मानिक और नवजोत सिंह मान सचिव, अमन मिन्हास और हरीश कार्यकारी सचिव, नरसिंह डडवाल, आरएस घुम्मण, अरुण कुमार, जसजीत सिंह, राजिदर शर्मा, नवप्रीत बडियाल और गुरजिदर सिंह को कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया गया।

chat bot
आपका साथी