कुलवंत सैनी ने 88वीं बार किया रक्तदान

सैनी जागृति मंच पंजाब के अध्यक्ष कुलवंत सिंह सैनी ने देश के महान स्वतंत्रता सेनानी का जन्मदिन मनाया

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 03:41 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 03:41 PM (IST)
कुलवंत सैनी ने 88वीं बार किया रक्तदान
कुलवंत सैनी ने 88वीं बार किया रक्तदान

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : सैनी जागृति मंच पंजाब के अध्यक्ष कुलवंत सिंह सैनी ने देश के महान सपूत चंद्रशेखर आजाद के जन्मदिवस पर 88वीं बार रक्तदान कर शहीद को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर मंच के संस्थापक संदीप सैनी, जिला अध्यक्ष प्रेम सैनी, राज्य महासचिव हरेंद्र कुमार सैनी, सुरजीत सिंह सैनी, भाई कन्हैया जी रक्तदान ट्रस्ट के प्रधान जसदीप पाहवा, हरविदर सिंह सैनी व रिकी मरवाहा आदि मौजूद थे।

इस अवसर पर शहीद को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कुलवंत सिंह सैनी ने कहा कि आज देश की आजाद आबोहवा में अगर हम सांस ले रहे हैं तो वह अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जैसे महान सपूतों की देन है। उन्होंने कहा कि युगों-युगों तक देश अपने इस महान सपूत पर गर्व करता रहेगा। इस अवसर पर संदीप सैनी ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद जैसे भारत मां के सपूत आने वाली पीढि़यों को अपने बलिदान के द्वारा देशभक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे।

chat bot
आपका साथी