चौलांग टोल प्लाजा पर दोआबा किसान कमेटी ने किया हाईवे जाम

चौलांग टोल प्लाजा पर दोआबा किसान कमेटी से जुड़े सदस्यों ने करनाल में किसानों पर हो रहे अत्याचार का विरोध किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 06:32 AM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 06:32 AM (IST)
चौलांग टोल प्लाजा पर दोआबा किसान कमेटी ने किया हाईवे जाम
चौलांग टोल प्लाजा पर दोआबा किसान कमेटी ने किया हाईवे जाम

संवाद सहयोगी, टांडा उड़मुड़ : चौलांग टोल प्लाजा पर दोआबा किसान कमेटी से जुड़े सदस्यों ने करनाल में किसानों पर हो रहे अत्याचार का विरोध किया। रविवार को हाईवे पर जाम करते गुस्साए किसानों ने हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर संगठन के अध्यक्ष जंगवीर सिंह रसूलपुर के नेतृत्व में किसानों ने दोपहर 12 से दो बजे तक हाईवे जाम किया। इस बीच, रणजीत सिंह बाजवा, पृथपाल सिंह गोराया, अमरजीत सिंह रड़ा, सतपाल सिंह मिर्जापुर, हरप्रीत सिंह संधू, गुरमिदर सिंह, हरभजन सिंह रापुर, रतन सिंह खोखर और अन्य नेताओं ने सरकारों की तुलना जनरल डायर से की। उन्होंने कहा कि कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ देशव्यापी संघर्ष कर रहे किसान केंद्र सरकारों के किसी भी दमन के आगे नहीं झुकेंगे और अधिक मजबूती से लड़ेंगे। इस अवसर पर जरनैल सिंह कुराला, गुरप्रीत सिंह गोपी, जगतार सिंह बस्सी, जसप्रीत टांडा, गोल्डी बद्धन, दीप नंगल, मनदीप सिंह, कश्मीर सिंह, अवतार सिंह चीमा, बलवीर सिंह, गुरप्रीत सिंह संधू, अमरजीत सिंह जगतार सिंह, अवतार सिंह, स्वर्ण सिंह, चन्नन सिंह, हरजिदर सिंह, कुलविदर सिंह, दिलबाग सिंह, हरबंस सिंह, रणजीत सिंह साबी, कश्मीर सिंह उपस्थित थे।

करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज निदनीय: मक्खन सिंह

संवाद सहयोगी, माहिलपुर : कृषि सुधार कानूनों को रद करवाने के लिए शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे किसानों पर केंद्र सरकार अत्याचार कर रही है। इन बातों का प्रकटावा जत्थेदार मक्खन सिंह कोठी, तलविदर हीर, गुरमिदर केंडोवाल व जसविदर सिंह बंगा ने माहिलपुर के मुख्य चौक पर उपस्थित किसानों को करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार की तरफ से करनाल में शांतमय ढंग से आंदोलन कर रहे किसानों पर बेहरमी से किया गया लाठीचार्ज ऐसा ही कदम है ताकि किसान डर कर अपना आंदोलन वापस ले लें। किसानों पर किए गए लाठीचार्ज की निदा करते हैं और सरकार को आगाह करते हैं कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में देश की जनता ऐसे हथकंडों का जवाब आम चुनाव में जरूर देगी। किसान संगठनों ने 12 से दो बजे तक होशियारपुर-चंडीगढ़ सड़क को रोक कर हरियाणा सरकार की किसानों पर लाठीचार्ज करने के विरोध में किया।

chat bot
आपका साथी