रेल यात्रियों की असुविधाओं का खन्ना ने लिया कड़ा संज्ञान

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने रेल में व्यवस्था का संज्ञान लिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 12:15 AM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 12:15 AM (IST)
रेल यात्रियों की असुविधाओं का खन्ना ने लिया कड़ा संज्ञान
रेल यात्रियों की असुविधाओं का खन्ना ने लिया कड़ा संज्ञान

जेएनएन, होशियारपुर: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने रेल यात्रियों खासकर होशियारपुर से जालंधर व दिल्ली के लिए सफर करने वाले यात्रियों को पेश आने वाली समस्याओं संबंधी केंद्रीय रेल मंत्रालय व जल संसाधन मंत्रालय को विस्तारपूर्वक विवरण देते हुए इन समस्याओं का स्थाई हल निकालने की मांग की है। खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने इस संबंधी बताया कि गत दिनों खन्ना ने अपने प्रवास के दौरान होशियारपुर से दिल्ली के लिए रेल यात्रा करते समय पाया कि रेलगाड़ी की ट्वायलेट में साबुन तथा पानी की व्यवस्था नहीं होती। जब खन्ना ने इस संबंधी मौजूद रेलवे कर्मी से बात की तो उसने बताया कि केवल दिल्ली से होशियारपुर आते समय ही ट्वायलेट में साबुन तथा पानी होता है, जाते समय नहीं। इसके अतिरिक्त खन्ना ने कई बार जालंधर रेलवे स्टेशन पर पानी की बर्बादी, फैली गंदगी तथा जगह जगह पानी खड़ा होने के ²ष्य भी देखे। प्रतिदिन होशियारपुर से जालंधर व दिल्ली के लिए रेल यात्रा करने वाले यात्रियों को पेश आने वाली समस्याओं को स्वयं अनुभव करते हुए इन सारी समस्याओं केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंदर सिंह शेखावत तथा रेलवे मंत्री पियूष गोयल के ध्यान में लाया। खन्ना ने मंत्रालयों से यह मांग की कि जनता को रेल यात्रा के दौरान पेश अने वाली इन समस्याओं का स्थाई हल निकाला जाए। ताकि यात्रियों को सुविधाजनक व आरामदायक रेल यात्रा के साथ साथ स्वच्छ प्लेटफार्म भी मिलें।

chat bot
आपका साथी