जसवीर सिंह ने कंडी के गांवों का किया दौरा

विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ट्रांसपोर्ट विग के वाइस प्रधान जसवीर सिंह राजा गिल ने रविवार को कंडी क्षेत्र के गांवों का दौरा किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 06:27 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 04:57 AM (IST)
जसवीर सिंह ने कंडी के गांवों का किया दौरा
जसवीर सिंह ने कंडी के गांवों का किया दौरा

संवाद सहयोगी, गढ़दीवाला : विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ट्रांसपोर्ट विग के वाइस प्रधान जसवीर सिंह राजा गिल ने रविवार को कंडी क्षेत्र के गांवों का दौरा किया। इस दौरान गांव चांग बसोआ में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जसवीर सिंह राजा गिल ने कहा कि कंडी क्षेत्र शिवालिक पहाड़ियों के बीच बसा हुआ है। इसकी कई ज्वलंत समस्याएं आज के दौर में भी बरकरार है। इन्हें हल करने के लिए समय समय की सरकारों ने कंडी क्षेत्र की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इससे हलका काफी हद तक पिछड़ा हुआ है। आजादी के बाद कंडी कांग्रेस की रीड़ की हड्डी रहा है, लेकिन कांग्रेस ने कंडी के लोगों को हमेशा ही मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाकर वोट को हथिया सत्ता का सुख भोगा है। विकास की दृष्टि से कंडी की झोली आज भी खाली है। अब समय बदल चुका है। लोग जागरूक हो गए हैं। झूठ की बुनियाद पर पंजाब की सत्ता पर काबिज हुई कांग्रेस सरकार से अब लोगों का मोह भंग हो चुका है। उन्होंने कंडी के लोगों से वादा किया कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर कंडी क्षेत्र की समस्याओं को पहल के आधार पर हल करके हलके के पिछड़ेपन को दूर करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इसके लिए रणनीति बनाई जा रही है। इस अवसर पर मदन सिंह, परमजीत सिंह, नरेश कुमार, जसविदर सिंह, अमरजीत सिंह, हरराज सिंह, हरजिदर सिंह, नरिदर सिंह, जसवीर सिंह, कर्म सिंह, महेंद्र सिंह, जसवीर व सरवन सिंह हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी